{"_id":"58cc24ce4f1c1b275a32a9e1","slug":"income-tax-survey-at-matangi-group-nk-exports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातंगी ग्रुप, एनके एक्सपोर्ट पर आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातंगी ग्रुप, एनके एक्सपोर्ट पर आयकर सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन विंग ने मातंगी ग्रुप के दो और एनके एक्सपोर्ट के एक प्रतिष्ठान पर शुरू किया सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातंगी ग्रुप आफ कंपनीज और हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एनके एक्सपोर्ट पर शुक्रवार शाम को आयकर विभाग ने सर्वे किया। शाम को इन्वेस्टिगेशन विंग के द्वारा शुरू किए गए सर्वे में मातंगी ग्रुप के नेहरू नगर और संजय प्लेस स्थित प्रतिष्ठान तथा एनके एक्सपोर्ट के ईपीआईपी, शास्त्रीपुरम स्थित कार्यालय पर सर्वे किया गया। देर रात तक आयकर जांच शाखा के अधिकारी दोनों ग्रुप पर कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, चालान, कच्चे बिल आदि की जांच में जुटे हुए थे।
शुक्रवार शाम को आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर भर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। संजय प्लेस में चर्चित मातंगी ग्रुप के मातंगी बिल्डवेल, मातंगी ज्वैल्स, मातंगी कैपिटल कंसलटेंट और मातंगी कमोडिटी ट्रेडिंग प्रा. लि. पर आयकर सर्वे किया गया। मातंगी ग्रुप एमसीएक्स में भी सक्रिय है। हाल के चुनाव के बीच सबसे ज्यादा चर्चाएं मातंगी ग्रुप को लेकर ही रहीं। ग्रुप के पार्टनरों के बीच कड़वाहट और विवाद की खबरें चल रही थीं। ऐसे में शुक्रवार शाम को आयकर जांच शाखा के उपायुक्त राजेश कुमार, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई शुरू की। संजय प्लेस आफिस पर सभी कागजातों को कब्जे में ले लिया गया है वहीं सभी कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, फाइलें और आईपैड की भी जांच की जा रही है। मातंगी ग्रुप के चुनमुन अग्रवाल जीवनी मंडी में बनाए जा रहे मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। आयकर की दूसरी बड़ी कार्रवाई शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क में एनके एक्सपोर्ट पर रही। फैशन एसेसरीज का निर्यात करने वाली एनके एक्सपोर्ट पर देर रात तक जांच शाखा के अधिकारी कार्रवाई में जुटे थे। दोनों ही जगह से आयकर विभाग को करोड़ों की अघोषित आय का खुलासा होने की उम्मीद है।