{"_id":"639dad33327a3e514576cf3d","slug":"income-tax-raids-at-silver-merchant-in-kinari-bazar-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीएम चेंस के तीन ठिकानों पर आयकर सर्वे, छापे की सूचना पर किनारी बाजार की दुकानें शाम तक रहीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीएम चेंस के तीन ठिकानों पर आयकर सर्वे, छापे की सूचना पर किनारी बाजार की दुकानें शाम तक रहीं बंद
Sat, 17 Dec 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:21 PM IST
सार
सीएम चेंस ग्रुप में फरहान अफजाल, जीशान अफजाल, जिब्रान अफजाल, शेजान अफजाल और मोहम्मद अफजाल डायरेक्टर हैं। ग्रुप के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
किनारी बाजार में दुकानें रही बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शनिवार दोपहर के बाद सीएम चेंस के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। सीएम चेंस की किनारी बाजार स्थित स्वर्णकार गली की दुकान, हींग की मंडी ऑफिस और नाई की मंडी में तोपखाना स्थित कारखाने में कार्रवाई की गई। देर रात तक चली कार्रवाई में सीएम चेंस से कई कागजात मिले हैं। बिक्री और खरीद के बिलों में अंतर पाया गया है। आयकर विभाग के सर्वे में लगे अधिकारियों के मुताबिक कंप्यूटर, कागजों, बिलों की पड़ताल के बाद ही वास्तविक टैक्स का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में उप निदेशक और सहायक निदेशक की टीमों ने अफजाल ग्रुप के सीएम चेंस पर सर्वे किया। इस ग्रुप में फरहान अफजाल, जीशान अफजाल, जिब्रान अफजाल, शेजान अफजाल और मोहम्मद अफजाल डायरेक्टर हैं। हींग की मंडी में दर्ज सीएम चेन्स का कारखाना नाई की मंडी स्थित तोपखाना में है, जहां आयकर विभाग की टीम ने कंप्यूटर के डाटा को खंगाला।
विज्ञापन
इस कारखाने में चांदी के तार बनाए जाते हैं। टीम ने चांदी की खरीद के साथ इकाई की ओर से जारी किए गए सभी बिलों को दर्ज प्रविष्टियों से मिलाया। खरीद के पर्चे चेक किए। इनको विभाग में दिखाई जाने वाली प्रविष्टियों से मिलाया। जो कागजात ऑफिस से मिले, उनसे बिक्री के बाद के स्टॉक की ताजा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन