फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax raid on sony corner

मनी एक्सचेंजर पर छापे में 20 लाख रुपये कैश सीज

Fri, 03 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 03 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
income tax raid on sony corner
आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग ने मनी एक्सचेंजर सोनी कार्नर पर की बड़ी कार्रवाई - फोटो : income tax
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार को मनी एक्सचेंजर फर्म सोनी कार्नर पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को 20 लाख रुपये मिले, जिसका हिसाब फर्म नहीं दे सकी। टीम ने कैश को सीज कर दिया। टीम ने एक साथ तीन ठिकानों जौहरी बाजार, किनारी बाजार और रावतपाड़ा स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। नोटबंदी के दौरान के कई रिकार्ड भी एक्सचेंजर से मिले हैं। इस आधार पर केस  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक जांच अमरेश कुमार तिवारी के निर्देशन में उप निदेशक जांच राजेश गुप्ता और सहायक निदेशक जांच सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जौहरी बाजार स्थित सोनी कार्नर पर छापा मारा गया। नोटबंदी के दौरान पुराने नोटों को एक्सचेंज करने के कई मामलों की शिकायत विभाग के पास आई थी। रावतपाड़ा, किनारी बाजार और जौहरी बाजार के ठिकानों से कई ऐसे कागजात मिले हैं, जिनमें कैश का भारी लेन-देन होने का ब्योरा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद शाम को जौहरी बाजार में सराफा प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। कार्रवाई में आयकर निरीक्षक संतोष केसरी, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंद्र शर्मा, मनोज श्रीधर, सोबरन सिंह, अजीत मिश्रा, रमेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed