फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax raid on four units of Footwear, Accessories in Agra

आगरा में फुटवियर, एसेसरीज की चार इकाइयों पर आयकर का छापा, देर रात तक चली कार्रवाई

Sat, 23 Feb 2019 10:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raid on four units of Footwear, Accessories in Agra
income tax
आगरा में रियल एस्टेट, खाद्य तेल, सराफा के बाद आयकर विभाग ने फुटवियर और एसेसरीज के उत्पादन और बिक्री करने वाली चार इकाइयों पर सर्वे किया। आयकर विभाग के रेंज-4 द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद एक साथ की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, मुनाफे में अंतर की जांच की और कई कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, फाइलें अपने कब्जे में लीं। देर रात तक सर्वे जारी रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त-2 जयंत मिश्र के निर्देशन में रेंज चार के अपर आयुक्त टीआर रहमान ने अपनी टीम के साथ चार फुटवियर और एसेसरीज इकाइयों पर सर्वे किया। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लेदर लिंकर, मैग्नम शूज, एमसन सोलेक्सपोर और बल्के श्वर में लोहिया नगर स्थित बल्केश्वरनाथ इंटरप्राइजेज पर एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद हुई आयकर की कार्रवाई इतनी गुप्त रही कि लोगों में कई प्रतिष्ठानों पर सर्वे की अफवाहें फैलती रहीं। फुटवियर के हींग की मंडी मार्केट में व्यापारियों ने धड़ाधड़ अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफा, खर्चे, स्टॉक की जांच

आयकर विभाग ने लंबे समय के बाद फुटवियर इकाइयों पर सर्वे किया है। आयकर अधिकारियों ने चारों प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर की जांच की। कंप्यूटर, हार्ड डिस्क में दर्ज डाटा की जांच की। प्रतिष्ठानों में श्रमिकों को दिए जाने वाला वेतन, उत्पाद में खर्च, बिक्री, मुनाफा की जानकारी ली और कागजात चेक  किए। फुटवियर और एसेसरीज इकाइयों में मिले कच्चे माल के आधार पर उनके उत्पादन की सही मात्रा जानने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed