फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax

व्यापारियों ने आयकर की कार्रवाई की शिकायत व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की

Fri, 15 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
income tax
कासगंज। आयकर टीम की कार्रवाई के दौरान देसी घी कारोबारी को दिल का दौरान पड़ने के बाद व्यापारियों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने इस मामले की शिकायत व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर कड़ा ऐतराज उठाते हुए कहा कि व्यापारी कतई उत्पीड़न न सहें। कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है और वे इस मामले में आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों की शिकायत के बाद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि तीन दिन से व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर कार्रवाई करना मानकों के विपरीत है। आयकर की टीम ने व्यापारी पर दबाव बनाया। इसी से उनकी हालत बिगड़ी है। मोदी सरकार की मंशा व्यापारियों के उत्पीड़न की नहीं है लेकिन अधिकारी वर्ग व्यापारियों का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहा। वहीं व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने आयकर की टीम से मुलाकात करने की कोशिश की। व्यापारियों के साथ वे निरीक्षण भवन भी पहुंचे, लेकिन टीम नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed