{"_id":"6001d8ef8ebc3e32a623e492","slug":"income-tax-kasganj-news-agr4765796100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम की छापेमारी, तनाव में आए व्यापारी को पड़ा दिल का दौरा, पत्नी की भी हालत बिगड़ी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम की छापेमारी, तनाव में आए व्यापारी को पड़ा दिल का दौरा, पत्नी की भी हालत बिगड़ी, रेफर
विज्ञापन
कासगंज के देसी घी कारोबारी सुधीर गुप्ता बरेली के निजी चिकित्सालय में भर्ती
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। देसी घी व्यापारी के घर और प्रतिष्ठान पर तीसरे दिन भी आगरा आयकर विभाग टीम की कार्रवाई जारी रही। इधर व्यापारी सुधीर गुप्ता (70) को सुबह दिल का दौरा पड़ गया। वहीं दोपहर बाद पत्नी रश्मि गुप्ता (65) का भी ब्लड प्रेशर हाई हो गया। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। व्यापारी के पुत्र का आरोप है कि आयकर विभाग की टीम द्वारा उत्पीड़नात्मक कार्रवाई किए जाने से माता-पिता तनाव में आ गए हैं और उनकी हालत बिगड़ गई।
सहावर गेट निवासी देसी घी कारोबारी सुधीर कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान और घर पर आगरा आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। टीम दस्तावेज खंगालती रही और व्यापारी से गहन पूछताछ की। इधर शुक्रवार सुबह व्यापारी सुधीर कुमार गुप्ता को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया। वे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इधर दोपहर को उनकी पत्नी का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल हाई हो गया। उन्हें भी बरेली रेफर किया गया।
व्यापारी के पुत्र सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया है कि टीम लगातार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रही है जिससे उनके पिता तनाव में आ गए हैं। पिता पहले से ही दिल के रोगी हैं। अब उन्हें तनाव के कारण दिल का दौरा पड़ गया है। पिता की हालत तो नाजुक थी ही, दोपहर को तनाव में आईं मां की भी हालत बिगड़ गई। दोनों को ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर व्यापारी और उनकी पत्नी की हालत बिगडने पर शहर के अन्य व्यापारियों ने आयकर विभाग की टीम पर उत्पीड़न का आरोप मढ़ा और हालत बिगड़ने के लिए टीम को जिम्मेदार बताया। सोशल मीडिया पर दिनभर आयकर विभाग की कार्रवाई की निंदा होती रही। व्यापारी व्हाट्सएप ग्रुपों एवं फेसबुक पर कार्रवाई के विरोध में दिनभर टिप्पणियां करते रहे।
विज्ञापन
सालाना अदा करते हैं आयकर
व्यापारी सुधीर गुप्ता बेटे सौरभ का कहना है कि उनका कारोबार नियमानुसार संचालित है। उनके पिता की फर्मों का सालाना टर्नओवर करीब 14 करोड़ रुपये है। सभी फर्मों का आयकर सालाना अदा किया जाता है। इस बार भी आयकर अदा किया है। परिवार के सभी लोग आयकरदाता हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक की गई कार्रवाई में आयकर की टीमों को कुछ हासिल नहीं हुआ है। बार-बार कमी तलाशने के लिए टीम कोशिश करती रहीं। आयकर विभाग के 7 अधिकारियों ने 21 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई की है।