{"_id":"57bca3224f1c1bf654d50c37","slug":"income-tax-for-the-third-time-in-16-years-print","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल में तीसरी बार आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल में तीसरी बार आयकर छापा
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीयल एस्टेट के बड़े व्यापारी कामता प्रसाद अग्रवाल के ग्रुप पर 16 साल में यह तीसरी बड़ी आयकर कार्यवाही की गई है। आठ साल पहले 2008 में भी उनके प्रतिष्ठानों और घर पर सर्च की गई थी।
व्यापारी संगठन उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने केपी ग्रुप पर हुई कार्रवाई का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कमला नगर स्थित कामता प्रसाद अग्रवाल के घर पहुंचे और आयकर अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की मांग की, लेकिन आयकर अधिकारियों ने उनकी मांग अनसुनी कर दी। रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजेश जैसवाल, केएम सिंघल, विकास बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल ने आयकर अधिकारियों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया। यह पहला मौका है, जब आगरा में किसी भी आयकर छापे में व्यापारियों ने सामने आकर विरोध दर्ज कराया है।
देश में 45 ठिकानों पर आयकर जांच
आयकर विभाग ने मंगलवार को कानपुर के सिग्मा इस्पात एंड कास्ट आयरन मालिक विजय जाखोदिया, प्रीमियम इस्पात लिमिटेड के मालिक विनय जैन, अजय जैन, अमित जैन, अरुण जैन एवं क्वालिटी स्टील के मालिक एके अग्रवाल समेत 23 परिसरों और देश भर में 45 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इन्हीं छापों में आगरा से तार जुड़े मिले तो आगरा में भी केपी ग्रुप पर लिंक सर्च शुरू कर दी गई। इस सर्च में 150 से अधिक अधिकारियों की टीम मौके पर जांच कर रही है। तीनों स्टील कारोबारियों के कानपुर के साथ लिंक सर्च में मल्लावां (फतेहपुर), उरई (जालौन) आगरा, जयपुर, कोलकाता में 80 से अधिक अधिकारियों की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू की। रीयल एस्टेट कारोबार में निवेश के कागजात मिले हैं।