फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Department survey at finance company premises

Agra News: फाइनेंस कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे

Fri, 07 Aug 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department survey at finance company premises
आगरा। आयकर विभाग के आगरा की अन्वेषण से जुड़ी टीम पैसा लो नामक फाइनेंस कंपनी के कई ठिकानों पर एक साथ पहुंची। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। करीब 30 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सर्वे कर लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। कार्रवाई शुरू होते ही वित्तीय परिसरों में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों के मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए, ताकि वह किसी और से संपर्क नहीं कर सकें।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, विभाग के 30 से ज्यादा अधिकारियों की पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कंपनी के गांधी नगर, संजय प्लेस समेत पांच ठिकानों पर अधिकारियों की टीम सर्च की। कंपनी में लोन देने के नाम पर बड़े पैमाने पर करोड़ों की कमाई की लेकिन उसने अपनी आय नहीं दिखाई। आयकर विभाग के अधिकारी, अब कंपनी के डिजिटल और ऑफलाइन दस्तावेज का मिलान कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी पैसा लो से पहले एसई इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से संचालित हो रही थी। आयकर विभाग की कार्रवाई को इस पूर्व नाम वाली कंपनी की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed