फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income tax commissioner's father murdered in firozabad

फिरोजाबाद: संयुक्त आयकर आयुक्त के पिता की हत्या से सनसनी, रंजिश में हुए हत्याकांड से पुलिस सतर्क

Tue, 03 Mar 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Income tax commissioner's father murdered in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
टूंडला में सोमवार सुबह घर से खेत पर निकले संयुक्त आयकर आयुक्त के रिटायर्ड शिक्षक पिता को रंजिशन धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुबह-सुबह हुई संयुक्त आयकर आयुक्त के पिता की हत्या की जानकारी से नगर में सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने चार नामजद व एक अज्ञात सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी शीलेन्द्र सिंह उर्फ सुशील अलीगढ़ में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं, जो आगरा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। उनका पूरा परिवार टूंडला में रहता है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे करीब उनके रिटायर्ड शिक्षक पिता नरायन सिंह प्रतिदिन की भांति अपने घर से खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि खेत के निकट भर्रा नाले की पटरी पर पहुंचे तभी पीछे से रंजिशन गांव के ही सूरज उर्फ छैनी आदि ने उनके ऊपर बांक (कुल्हाड़ी) आदि से हमला कर दिया। हमले के बाद उन्हें धक्का देकर नाले में फेंक दिया। उनके पीछे ही जा रहे अन्य परिजनों ने जब घटना देखी तो वे उन्हें बचाने के लिए शोर मचाते हुए वहां दौड़े। 

इस बीच हमलावर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नाले में गिरे गंभीर घायल नरायन सिंह को परिजनों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए आगरा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ अजय चौहान, थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही अस्पताल से लौटे उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। मृतक के तीन पुत्रों में यशपाल सिंह पूर्व सभासद, शीलेन्द्र सिंह संयुक्त आयकर आयुक्त व तीसरा किसान है। तीन बेटियां सुनीता, पूनम व पिंकी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 

हत्या में इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
संयुक्त आयकर आयुक्त शीलेन्द्र सिंह के पिता नरायन सिंह की हत्या में बड़े पुत्र यशपाल सिंह ने चार नामजद एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में सूरज उर्फ छैनी, उसके पिता गजेन्द्र सिंह, मोनिका पुत्री देवेन्द्र, जयप्रताप उर्फ सीमू निवासी टूंडली व एक अज्ञात है। 

अलग-अलग क्षेत्रों में दो और हत्याएं

दिसंबर माह में हुई थी फायरिंग, आठ के विरुद्ध हुई थी कार्रवाई
नरायन सिंह व सूरज उर्फ छैनी के परिजनों में विगत दिसंबर माह में बिजली का तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई फायरिंग में नरायन सिंह पक्ष के दो लोग गोल लगने से घायल हुए थे। मामले में नरायन सिंह पक्ष ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को जेल भेजा था। जिनके पास से फायरिंग में प्रयुक्त चार तमंचे बरामद हुए थे। वही दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जेल गए छह आरोपियों में से चार आरोपी अभी हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानद पर आए हैं। मृतक के बड़े पुत्र यशपाल सिंह का आरोप है कि जमानत पर आते ही आरोपियों ने हमला कर उनके पिता की हत्या की है।  
 
हत्या किस प्रकार से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed