फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inauguration of works worth Rs 80 lakh from MLA fund

Agra News: विधायक निधि से हुए 80 लाख के कार्यों का लोकार्पण

Sat, 16 Dec 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of works worth Rs 80 lakh from MLA fund
विधायक निधि से हुए 80 लाख के कार्यों का लोकार्पण
विज्ञापन

- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि अतुल प्रताप रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। सदर विधायक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की विधायक निधि से 80 लाख की लागत से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण शनिवार को उनके प्रतिनिधि अतुल प्रताप सिंह ने किया। शनिवार को करीमगंज में विधायक निधि से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलने का संकल्प लिया है। क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक प्रयास होंगे वो किए जाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा मैनपुरी में 100 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ कार्य पूर्ण हो चुके है और काफी कार्य चल रहे हैं। उन्होंने शहर में कृष्णा नगर, बिछिया रोड पर, अग्रवाल मोहल्ला, रागिनी हॉस्पिटल के पीछे सीसी निर्माण का लोकार्पण किया। कुलदीप चौहान, अजय कुशवाह, विपुल पांडेय, धीरु राठौर, दिनेश मिश्रा, विनय कुमार भइया, राजेश चौहान, विवेक चौहान, अर्जुन चौहान, शिवप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed