फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inauguration of Dr. Anilman's poetic work on Pranaya Panth

Agra News: डॉ. अनिलमान की काव्य कृति प्रणय पंथ पर का लोकार्पण

Mon, 30 Oct 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Dr. Anilman's poetic work on Pranaya Panth
डॉ. अनिलमान की काव्य कृति प्रणय पंथ पर का लोकार्पण
विज्ञापन

- साहित्यकारों ने कहा, कवि की परिपक्व सोच का परिणाम यह पुस्तक है
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर के एक मैरिज होम में गीतकार एवं कवि डॉ. अनिलमान मिश्रा की काव्य कृति प्रणय पंथ पर का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में हुआ। मुख्य वक्ता समालोचक श्रीकृष्ण मिश्र ने संकलन की अनेक पंक्तियों के द्वारा बताया कि यह संग्रह कवि की परिपक्व सोच का परिणाम है।
गीतकार बलराम श्रीवास्तव ने यह संकलन डॉ. अनिलमान को बधाई दी। कवि दीन मोहम्मद दीन ने कविता की शाश्वत संवेदना की चर्चा की। पूर्व प्रधानाचार्य सत्य सेवक मिश्रा ने प्रणय पंथ पर कृति को मानवीय मूल्यों एवं सुंदर भावों की कृति कहा। गीतकार रविंद्र रंजन (शिकोहाबाद) ने इस संकलन की रचनाओं को भावमंजरी बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ कुश चतुर्वेदी (इटावा) ने कहा की आज हिंदी कविता के सामने चुनौतियां हैं। पुस्तक लिखना, छपना सब चुनौतीपूर्ण है। पुस्तक पढ़ने की संस्कृति का विकास होना चाहिए। भिवानी हरियाणा से आए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमाकांत शर्मा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि पुस्तक में भाव एवं शिल्प का अद्भुत समन्वय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया ने की। संचालन कवि तारेश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में श्री चंद्र वर्मा, जगदीश चंद्र त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, ओम प्रकाश वर्मा, आशा सक्सेना, मुकेश नादान, जय प्रकाश मिश्रा, सतीश दुबे, देवांशी महेश्वरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed