{"_id":"614779f38ebc3eb5030375cc","slug":"in-village-kasauli-house-to-house-cots-of-fever-victims-mainpuri-news-agr508299815","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कसौली में बुखार पीड़ितों की घर-घर बिछी चारपाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कसौली में बुखार पीड़ितों की घर-घर बिछी चारपाइयां
विज्ञापन
बरनाहल। क्षेत्र के गांव कसौली में बुखार से पीड़ितों की घर-घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। करीब 150 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। बुखार की सूचना पर सीडीओ विनोद कुमार और सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने गांव में पहुंच कर स्थलीय भ्रमण किया। गांव में गंदगी मिलने पर सीडीओ ने प्रधान को फटकार लगाई। बुखार से पीड़ित सचिव के स्थान पर प्रभारी एडीओ को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।
विकास खंड क्षेत्र के गांव कसौली में कई मरीज अलग-अलग शहरों सहित फिरोजाबाद, सिरसागंज, शिकोहाबाद आदि जगहों पर अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को सीडीओ विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह गांव कसौली में पहुंचे। गंदगी देख नाराजगी प्रकट की। सीडीओ ने प्रधान भानू प्रताप को निर्देश दिए कि वे गांव में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। जानकारी मिली कि सचिव रामकिशोर डेंगू की चपेट में है। सीडीओ ने सचिव के ठीक होने तक प्रभारी एडीओ अनिल कुमार को व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव ककरारा का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधान और सचिव को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर केके सिंह, एसडीएम करहल अनिल कुमार कटिहार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रबदीप सिंह, डॉक्टर हनीफ खान, हरिलाल, प्रभारी एडीओ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
-----
सीएमओ ने दिलाया उपचार
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मलेरिया विभाग की टीम के साथ गांव में लोगों को शिविर लगाकर उपचार दिलाया। वहीं गांव के लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया। मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
----
शिक्षकों को लगाई फटकार
सीडीओ ने गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी प्रकट की। बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें खुद ही बर्तन धोने पड़ते हैं। इस पर सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह को जांच कर व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिए।