{"_id":"574dff884f1c1b0209109649","slug":"in-three-seconds-one-death-from-cancer-till-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो 2020 तक तीन सेकेंड में कैंसर से एक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 2020 तक तीन सेकेंड में कैंसर से एक मौत
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
विश्व तंबाकू दिवस पर निकली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू में चार हजार से अधिक खतरनाक रसायन
एसएन में तंबाकू छोड़ो जिंदगी अपनाओ का दिया संदेश
तंबाकू में चार हजार से अधिक घातक रसायन होते हैं, जो कैंसर की वजह बनते हैं। देश में हर आठ सेकेंड में एक मौत। 2020 तक तीन सेकेंड में एक मौत होगी। एसएन मेडिकल कालेज में जागरूकता संगोष्ठी में बोलते हुए रेडियोथेरेपी विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुरभि गुप्ता ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू खाने वालों को टीबी, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियां का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने तंबाकू छोड़ो, जिंदगी अपनाओ का संदेश देते हुए बताया कि उनके कई मरीज तंबाकू पूरी तरह छोड़ चुके हैं। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डा. पीके माहेश्वरी ने बताया तंबाकू का बड़ा कारोबार है। बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, पान मसाला जैसे प्रोडक्ट हैं, जिसे लोग अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक खरीदते हैं। मनोरोग विभागाध्यक्ष डा. विशाल सिन्हा ने तंबाकू को मानसिक रोग का कारण भी बताया। रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डा. एके आर्या, डा. जीवी सिंह, डा. अनुज त्यागी रहे।
1200 की जांच, तंबाकू न खाने का संकल्प
आईएमए ने पांच स्थानों पर लगाए गए कैंप में 1200 से अधिक मरीजाें की जांच की। कई मरीज तंबाकू खाते मिले। आईएमए अध्यक्ष डा. जेएन टंडन, डा. वीके खंडेलवाल और डा. एसके कालरा ने तंबाकू छोड़ने को प्रेरित किया तो उन्होंने तंबाकू फेंक दी। रामबाग चौराहे पर डा. आलोक मित्तल, डा. गंभीर सिंह सिकरवार, डा. भूपेंद्र प्रसाद, डा. अनिल यादव, डा. मनोज यादव, डा. अमरदीप सिंह, डा. मनोज जैन, डा. अरविंद यादव ने जांच की और लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
मत पालो ‘कैंसर’ का शौक
तंबाकू, मतलब कैंसर को दावत, मत पालो इसका शौक। यही संदेश देते हुए आगरा कालेज से एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। हाथों में पोस्टर लिए कैडेट्स ने पैम्फलेट भी बांटे। यहां कैडेट्स ने नाटक का मंचन कर तंबाकू छोड़ने की अपील की। लेफ्टिनेंट डा. अमित अग्रवाल, डा. दिनेश लाल, डा. रीता निगम, डा. केसी दुबे, शंभू पांडे आदि रहे। रैली का शुभारंभ एक-यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आरके वर्मा और प्राचार्य डा. मनोज रावत ने किया।
विज्ञापन
धूम्रपान-तंबाकू से कम होते शुक्राणु
रेनबो हास्पिटल में मरीजों को तंबाकू से दूर रहने की नसीहत दी गई। डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि तंबाकू-धूम्रपान के इस्तेमाल से पुरुष के शुक्राणु की संख्या और क्षमता में कमी आती है। नपुंसकता भी हो सकती है। डा. आरसी मिश्रा ने बताया कि तंबाकू के लगातार सेवन से मस्तिष्क से जुड़ीं बीमारियां भी पनपती हैं। डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. निहारिका, डा. केशव, डा. विनीत गर्ग रहे।
तंबाकू छीन रही जिंदगी
स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई संगोष्ठी में सीएमओ डा. बीएस यादव ने कहा कि 95 फीसदी मुंह का कैंसर तंबाकू से होता है। तंबाकू खाने वालों की औसत उम्र भी सामान्य के मुकाबले 10 साल कम होती है। डा. यूके त्रिपाठी, डा. विनय कुमार, डा. शेर सिंह, आरके दीक्षित आदि रहे।
230 मरीजों की हुई जांच
नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन ने एसआरडी स्कूल, कहरई में लगे जांच शिविर में 230 मरीजों की जांच की। अधिकांश तंबाकू के आदी मिले। डा. योगेश दीक्षित, डा. अवधेश उपाध्याय, डा. एसपी भारद्वाज, डा. अरविंद गुप्ता, डा. समीर शर्मा ने लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियाें के बारे में बताकर इसे छोड़ने की सीख दी।
तंबाकू से तन, धन दोनों होते समाप्त
सिकंदरा-बोदला डाक्टर एसोसिएशन के सेंट्रल पार्क में संगोष्ठी कर तंबाकू से होने वाली बीमारियों की विभीषिका बताई। पोस्टर के जरिए तंबाकू से कैसे कैंसर फैलता है ये बताया। अध्यक्ष डा. सीमा सिंह और सचिव डा. बीएस बघेल ने कहा कि तंबाकू तन, धन दोनों ही समाप्त कर देती है। गायत्री परिवार की अरविंद मिश्र, सोमलता, हरिकृष्ण बघेल ने व्यसन मुक्ति चालीसा का पाठ कराया। डा. पंकज नगाइच, डा. केएम बंसल, डा. रेनू शर्मा, डा. मीरा अंबेश रहे।
100 मरीजों की हुई निशुल्क जांच
पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी स्थित पंचवती योगा केंद्र में निशुल्क शिविर लगा। इसमें दंत रोग विशेषज्ञ डा. एनएस लोधी, डा. सुनीता, डा. योगेंद्र चाहर ने 100 मरीजाें की जांच की। तंबाकू छोड़ने के लिए मरीजों को प्रेरित किया। इनको संकल्प भी दिलाया। इससे पहले कैंप का शुभारंभ डा. गिरधर ने किया। उपेंद्र सिंह, उमा, सुमन चाहर, हरीश कश्यप रहे।
हर साल कैंसर से दस लाख मौत
आगरा कैंसर सोसाइटी ने पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हास्पिटल में जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच हुई। यहां आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. संदीप अग्रवाल ने बताया कि कैंसर से हर साल देश में करीब 10 लाख मौत होती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। इसमें निकोटिन, टार जैसे खतरनाक तत्व होते हैं। मुख्य अतिथि कमांडेंट बिग्रेडियर अमित राय और विशिष्ट अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने तंबाकू को समाज की बड़ी बुराई बताया। कैंप में सोसाइटी अध्यक्ष डा. आरपी अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, डा. पारुल अग्रवाल आदि रहे।
व्यसन मुक्ति का दिया संदेश
ब्रह्माकुमारीज के ईदगाह स्थित प्रभु मिलन केंद्र ने आगरा कैंट पर व्यसन मुक्ति का संदेश दिया। राज योग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की टीम ने यहां लोगों की जांच भी की। यहां प्रदर्शनी भी लगाई गई। बीके अश्विना, प्रभाष कुमार, बीके गुप्ता, डा. केपी सिंह, डा. प्रशांत गुप्ता रहे।
तंबाकू छोड़ने की अपील
जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने आगरा पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी की। इसमें प्राधिकरण के सचिव रविंद्र द्विवेदी एसीजेएम रेलवे चंद्रमोहन चतुर्वेदी, अनिल शाह, लक्ष्मीचंद बंसल, स्कूल प्रधानाचार्य आंचल शर्मा ने तंबाकू से होने वाले रोगों पर चर्चा की। सभी को तंबाकू न खाने का संकल्प दिलाया।
‘कैंसर’ बेचते हो ... चलो हटाओ
कुलसचिव ने विवि के गेट पर बंद कराई पान-तंबाकू की बिक्री
अमर उजाला ने शिक्षण संस्थानों के पास बेची जा रही तंबाकू-सिगरेट की खबर प्रकाशित की। इसको संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को कुलसचिव केएन सिंह ने विश्वविद्यालय गेट के पास दुकानदार को जबरदस्त फटकार लगाई। कहा कि तंबाकू से कैंसर होता है, और तुम विश्वविद्यालय के गेट पर ही ‘कैंसर’ बांट रहे हो। उन्होंने तंबाकू-सुपारी, गुटखा की बिक्री बंद करा दी।
गायत्री युवा मंडल ने रैली निकाली
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को गायत्री युवा प्रकोष्ठ ने सिकंदरा स्थित करकुंज चौराहे से सेंट्रल पार्क तक व्यसन मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें जिला समन्वयक विजय पाल बघेल, अरविंद मिश्र, हरिकृष्ण बघेल, बीएस बागड़, द्वारिका प्रसाद कुंतल, उमेश कुलश्रेष्ठ आदि शामिल रहे।