फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the complete solution, only 2 out of 25 were resolved.

Agra News: संपूर्ण समाधान में 25 में से सिर्फ 2 का ही हुआ निस्तारण

Mon, 20 Jan 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
In the complete solution, only 2 out of 25 were resolved.
सहावर। जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम, एएसपी ने सहावर तहसीलस सभागार में फरियादियों की शिकायतों सुना। इस दौरान आईं 25 शिकायतों में से सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए। राजस्व संबंधी प्रकरणों में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम, एएसपी राजेश भारती ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों सुना। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस से संंबंधित 25 फरियादियों ने डीएम, एएसपी के समक्ष प्रार्थन पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। इसमें फरियादियों की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों में पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण करें। एएसपी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए। लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए। एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ शाहिदा नसरीन, तहसीलदार संदीप चौधरी, सीएमओ डाॅ. राजीव कुमार अग्रवाल, बीएसए सूर्यप्रताप, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार राणा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सदर तहसील में एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान एवं पटियाली तहसील सभागार में एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सीओ राजकुमार पांडेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed