{"_id":"664357e2e2a0d46e8c06bc58","slug":"in-nagla-khagi-influential-people-threw-things-outside-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117402-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला खगी में रसूखदारों ने घर के बाहर फेंका सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला खगी में रसूखदारों ने घर के बाहर फेंका सामान
Tue, 14 May 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 May 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
नगला खगी में रसूखदारों ने घर के बाहर फेंका सामान
-पीड़ित ने बिछवां थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। नगला खगी में जमीन पर कब्जा करने के लिए रसूखदारों ने एक महिला का घरेलू सामान घर से बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर गालियां दी और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे वह घर पर थी। तभी गांव निवासी रसूखदार वहां आकर उसकी जगह पर कब्जा करने लगे। जमीन पर कब्जा होता देख जब उसने विरोध किया तो नामजद लाेगों ने गाली गलौज करते हुए डराना धमकाना शुरू कर दिया। रसूखदार घर में घुस आए और गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन आदि सामान को उठाकर बाहर फेंक दिया। हंगामा होता देख गांव के लाोग भी एकत्र हो गए। रसूखदारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। परेशान पीड़िता ने जमीन पर किए जा रहे कब्जे को रोके जाने की मांग की है। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में गंभीरता के साथ जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।