{"_id":"6224fe458fe3cc56b119f41d","slug":"in-nagla-fatte-the-cow-protector-was-thrown-by-the-bull-death-mainpuri-news-agr5263837149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला फत्ते में गोरक्षक को सांड़ ने उठाकर फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला फत्ते में गोरक्षक को सांड़ ने उठाकर फेंका, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। गंाव नगला फत्ते में शनिवार की रात गोशाला में घुस आए निराश्रित गोवंश को भगाने के दौरान गोरक्षक पर सांड़ ने हमला कर दिया। गोरक्षक को उठाकर फेंक दिया, वह बिजली की केबल से टकराने के बाद सिर के बल जमीन पर जा गिरा। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला फत्ते निवासी 42 वर्षीय श्रीराम सिंह शनिवार की रात साथी गोरक्षक ब्रजमोहन के साथ गोशाला में सो रहे थे। रात करीब 9:30 बजे कुछ निराश्रित गोवंश खाई पार कर गोशाला में घुस आए और वहां बंधे गोवंश को परेशान करने लगे। तभी श्रीराम जाग गए और उन्होंने लोहे का डंडा लेकर गोवंश को भगाना चाहा, इस दौरान पीछे से आए एक सांड़ ने उन्हें सींग में फंसाकर फेंक दिया। श्रीराम ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल से टकराने के बाद मुंह के बल जमीन पर आ गिरे। साथी ब्रजमोहन ने सांड़ को भगाने के बाद श्रीराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में श्रीराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
साथी ने बताई आंखों देखी घटना
गोरक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि गोवंश को भगाने के दौरान पीछे से सांड़ ने श्रीराम को उठाकर काफी ऊंचा उछाल दिया। इससे श्रीराम के हाथ में लगा लोहे का डंडा ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल से टकराया और तेज आवाज के साथ फाल्ट हुआ। जिसके बाद वह औंधेमुंह जमीन पर आ गिरे। करंट व चोट लगने की वजह से ही श्रीराम की मौत हुई है। उन्होंने भी गोवंश को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गए थे।