{"_id":"b7989c0c631dee85817d6ff071494798","slug":"in-mathura-pistol-knife-found-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में पिस्टल, यहां मिले चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में पिस्टल, यहां मिले चाकू
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की जेल में गैंगवार के बाद पिस्टल और तमंचा बरामदगी ने सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। आगरा की जिला जेल में भी कई कुख्यात अपराधी बंद हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यहां औचक निरीक्षण किया। बैरकों से लेकर टायलेट, छत, गार्डन तक खंगाले। बैरकों के बाहर पेड़ों के कोटर (पेड़ के अंदर का खोखला भाग) में छिपाकर रखे गए तीन चाकू बरामद हुए। चाकू किस मकसद से छिपाकर रखे गए थे, इसकी जांच की जा रही है।
शाम तकरीबन सवा चार बजे एसएसपी राजेश मोदक, एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, तीन एसीएम, सीओ विवेक त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, थाना हरीपर्वत, लोहामंडी, जगदीशपुरा, सिकंदरा थाने की फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। पुलिस टीमों ने बैरकों की सघन तलाशी ली। बंदियों के कपड़ों को चेक किया। सामान देखा। टायलेट से लेकर रसोई तक चेक की गई। छत और टिन शेड को भी देखा गया। पुलिस ने कई बैरकों के बाहर लगे पेड़ों को चेक किया। तीन पेड़ों में बने कोटर में छिपाकर रखे गए सब्जी काटने वाले तीन चाकू बरामद हुए। ये यहां कैसे पहुंचे, इस बारे में जेल अधिकारी जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने चाकुओं को जब्त कर लिया। तकरीबन दो घंटे तक तलाशी चली।
बंदियों से की गई पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, बंदियों से सुरक्षा के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कोई कुख्यात दूसरे कैदियों को धमकाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है, लेकिन किसी ने इस बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
संवेदनशील हैं आगरा की जेलें
जिला जेल और सेंट्रल जेल में कई कुख्यात अपराधी बंद हैं। पेशी पर आने वाले बंदियों में झगड़े भी हुए हैं। एक साल पहले पेशी पर आए बंदियों ने एक-दूसरे पर ब्लेड से वार कर दिए थे। कई बंदी घायल हो गए थे।