{"_id":"6450013845ef6bb6dd0d6475","slug":"in-many-areas-in-the-district-it-rained-with-strong-thunderstorms-and-somewhere-it-rained-kasganj-news-c-25-1-143209-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश तो कहीं रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश तो कहीं रिमझिम बारिश
Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर/गंजडुंडवारा/पटियाली। जिले में सोमवार को सायं के समय कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बारिश के साथ चली आंधी से भी लोगों को दिक्कतें हुईं। सबसे ज्यादा परेशानी शादी विवाह के आयोजनों में हुई। तमाम स्थानों पर तेज हवाओं से टेंट, पंडाल उड़ गए और बारिश में भीग गए।
जिले में मौसम विभाग ने पहले से बारिश और आंधी का अलर्ट दिया था। सुबह से ही काले घने बादल आसमान में छाए हुए थे। इन बादलों को देखकर किसान पहले से ही अपना भूसा आदि को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे रहे। पूरे दिन बादल छाए रहे। सायं करीब 4 बजे पटियाली इलाके में बारिश की शुरूआत हुई। बारिश से पहले तेज आंधी भी आई। गंजडुंडवारा, अमांपुर, कासगंज, सोरोंजी के इलाके में कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। ठंडी तेज हवाएं चलती रहीं। आंधी और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल कई स्थानों पर गिर गई।
वहीं आम के बागों में भी आंधी के कारण पेड़ों पर लगे आम भी गिर गए। बिगड़े हुए मौसम को देखकर लोग राहत से ज्यादा आफत महसूस कर रहे थे। बाजारों में भी बिगड़े मौसम का प्रभाव नजर आया। बाजारों में सन्नाटे का आलम दिखाई दिया। फतेहपुर में आई आंधी के बारे में अमित कुमार ने बताया कि शादी के पंडाल आंधी में उड़ गए और विवाह के आयोजन पर इसका असर पड़ा।
विज्ञापन
- बारिश से खेतीबाड़ी को कोई नुकसान नहीं है। तेज हवाओं और आंधी से आम की फसल को नुकसान होता है, लेकिन अभी आंधी का प्रभाव आंशिक रहा है। जिससे क्षति भी कम है- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी