{"_id":"649acb54870a4700a70dd5c6","slug":"in-laws-accused-of-getting-husbands-second-marriage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-33-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुरालीजन पर पति की दूसरी शादी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुरालीजन पर पति की दूसरी शादी कराने का आरोप
Tue, 27 Jun 2023 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजन पर पति की दूसरी शादी कराने का आरोप
मायके में रह रही पीडि़ता, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
मोहल्ला ककरैया दरीबा निवासी एक महिला को ससुरालीजन ने प्रताड़ित किया। बिना जानकारी पति की दूसरी शादी करा दी। अब पीड़ित मायके में रहने को मजबूर है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया दरीबा निवासी अशोक कुमार की पुत्री करिश्मा ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2016 को राहुल निवासी बाल्मीकि कैंपस कटवरिया सराय दिल्ली के साथ हुई है। बताया कि उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित करते आ रहे थे। पति राहुल, ससुर मोहन लाल, सास मिथलेश, विजय, मौसिया ससुर, सास और विमलेश एक प्लॉट खरीदने के लिए दो वर्ष से रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई की गई। 26 अप्रैल 2023 को ससुरालीजन ने पति की दूसरी शादी करा दी। उसे पीटने के बाद मैनपुरी ईशन नदी के पास छोड़ गए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद