{"_id":"588259384f1c1bba76efdf51","slug":"in-five-years-gutiari-of-income-halved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में गुटियारी की आधी रह गई आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में गुटियारी की आधी रह गई आय
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बसपा विधायक गुटियारी लाल दुबेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव जीतने के बाद अधिकांश विधायकों की आय बढ़ जाती है। चाहे वह सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के। मगर, बसपा विधायक गुटियारी लाल दुबेश के साथ ऐसा नहीं है। शुक्रवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, विधायक रहते हुए पांच साल में उनकी आय आधी रह गई है। उन्हीं की पार्टी के विधायक डा. धर्मपाल सिंह की आय इस अवधि में आठ गुनी हो गई है।
पांच विधायकों सहित कुल दस प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें बसपा के चार विधायकों एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डा. धर्मपाल सिंह, ग्रामीण के लिए कालीचरन सुमन, छावनी के लिए गुटियारी लाल दुबेश, खेरागढ़ के लिए भगवान सिंह कुशवाह के अलावा भाजपा के चार प्रत्याशियों विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने उत्तर, राम प्रताप सिंह चौहान ने एत्मादपुर, डा. जीएस धर्मेश ने छावनी और हेमलता दिवाकर ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन किया। चौधरी बशीर ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं अंबेडकरी हसनुराम अंबेडकरी ने खेरागढ़ सीट के लिए नामांकन किया।
गुटियारी लाल दुबेश
छावनी से दो बार विधायक रहे गुटियारी लाल दुबेश की वार्षिक आय वर्ष 2012 में 8,04,599 रुपये थी। 2017 में घटकर 4,07,473 रुपये रह गई। हालांकि इस अवधि में उनकी पत्नी की आय में बढ़ोतरी जरूर हुई। उनकी पत्नी की वार्षिक आय 4,80,137 से बढ़कर 6,48,022 रुपये हो गई है। 2017 में उनके पास कोई वाहन भी नहीं है, जबकि वर्ष 2012 में उनके पास टाटा सफारी थी।
विज्ञापन
डा. धर्मपाल सिंह
एत्मादपुर से बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह की 2012 में वार्षिक आय 5,68,120 रुपये थी जो वर्ष 2017 में बढ़कर 46,14,400 रुपये हो गई है। उनकी पत्नी की आय में भी लगभग 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पांच साल पहले उनके पास जितना सोना था, अब भी उतना ही है। लेेकिन उनके बेड़े में एक टाटा सफारी और शामिल हो गई है।
कालीचरन सुमन
ग्रामीण से बसपा विधायक कालीचरन सुमन दूसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। पांच साल पहले उनकी वार्षिक आय 1,93,440 रुपये थी जो अब 3,70,711 रुपये हो गई है। 2012 में उनके पास कोई वाहन नहीं था लेकिन अब उनके पास महिंद्रा स्कार्पियो है।
भगवान सिंह कुशवाह
खेरागढ़ से बसपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह भी किसी से कम नहीं है। उनकी आय में पिछले पांच साल में लगभग सवा लाख रुपये सालाना की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2012 में उनकी वार्षिक आय 2,25,838 रुपये थी। यह अब 3,44,584 रुपये हो गई है। पांच साल पहले इनोवा से चलने वाले भगवान सिंह कुशवाह अब फॉरच्यूनर से चलते हैं।
जगन प्रसाद गर्ग
उत्तर विधानसभा सीट से चार बार भाजपा से विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग की आय भी दोगुनी से अधिक हो गई है। वर्ष 2012 में जहां उनकी वार्षिक आय 4,00,510 रुपये थी, जो अब बढ़कर 8,16,880 रुपये हो गई है। वैगनआर से चलने वाले जगन प्रसाद अब डस्टर गाड़ी से चलने लगे हैं।
नौवीं पास हैं गुटियारी, जीएस धर्मेश एमबीबीएस
नामांकन करने वाले पांच विधायकों में भाजपा प्रत्याशी डा. जीएस धर्मेश एमबीबीएस हैं। बसपा के डा. धर्मपाल सिंह पीएचडी हैं। विधायक गुटियारी लाल दुबेश नौवीं पास हैं। भगवान सिंह कुशवाह एमएससी पास हैं। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग स्नातक हैं तो राम प्रताप सिंह चौहान एलएलबी पास हैं। वहीं, चौधरी बशीर जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े हैं। इसका भी कोई प्रमाण उनके पास नहीं है।
आयकर जमा नहीं करते भाजपा प्रत्याशी
शपथ पत्र के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप सिंह चौहान आयकर जमा नहीं करते। उन्होंने अपनी आय का भी खुलासा नहीं किया है। ये अलग बात है कि पांच साल पहले स्कूटर से चलने वाले राम प्रताप अब स्कार्पियो से चलने लगे हैं।
हेमलता ने जमा नहीं किए शपथ पत्र
हेमलता दिवाकर ने अपने नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र दाखिल नहीं किए हैं। रिटर्निग ऑफीसर एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने उन्हें नोटिस दिया है। उनके अनुसार, 24 जनवरी दोपहर तीन बजे तक उनको शपथ पत्र दाखिल करने हैं। शपथ पत्र जमा नहीं करने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया जाएगा।
बसपा प्रत्याशियों ने
जमा किए 4-4 सेट
बसपा प्रत्याशी कालीचरन सुमन और डा. धर्मपाल सिंह ने नामांकन पत्र के 4-4 सेट दाखिल किए हैं। वहीं, गुटियारी लाल दुबेश और भगवान सिंह कुशवाह ने दो-दो सेट दाखिल किए हैं। भाजपा के राम प्रताप सिंह चौहान ने दो और विधायक जगन प्रसाद गर्ग, डा. जीएस धर्मेश व हेमलता दिवाकर ने एक-एक सेट दाखिल किया है।
कलेक्ट्रेट में उमड़े भाजपा-बसपा समर्थक
भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन किया। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में डेरा डाले रहे। भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया तो आखिर तक डटे रहे। हालांकि जिले से दो नामांकन के दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल की अनुपस्थिति को लेकर तमाम चर्चाएं होती रहीं।
सबसे पहले विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। वह पांचवीं बार उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विजय दत्त पालीवाल, प्रमोद गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, अनिल चौधरी, राजकुमार गुप्ता, नवल तिवारी, दीपक ढल, मनोज गर्ग आदि मौजूद थे। छावनी क्षेत्र के प्रत्याशी डा. जीएस धर्मेश प्रतापपुरा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ केशो मेहरा, अश्वनी वशिष्ठ, प्रभुदयाल प्रजापति, संजीव चौबे, डा. रामबाबू हरित, अंजुला माहौर, दिनेश अगरिया, बॉबी वर्मा, गोविंद चाहर आदि मौजूद थे। हेमलता दिवाकर के साथ शरद चौहान, संदीप उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। राम प्रताप सिंह चौहान गांधी नगर स्थित अपने आवास से नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मगर, उनके काफिले को एमडी जैन इंटर कालेज पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वह चुनिंदा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। इस दौरान पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अजय जैसवाल, यादवेंद्र शर्मा, कुंवर शैलराज एडवोकेट, टीकम सिंह तोमर आदि मौजूद थे।