फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra old age couple ran away from house after love relationship

54 की उम्र में घर से भागे ये इशकजादे, बच्चे कर रहे तलाश

Tue, 30 May 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
in agra old age couple ran away from house after love relationship
- फोटो : Demo Pic
अधेड़ उम्र में प्यार की कहानी तो कई देखी गई हैं लेकिन आगरा में प्यार के बाद घर से भागने का ये मामला नया है। इसमें पु‌रुष और महिला की उम्र करीब 54 साल है। दोनों प्यार को मुकाम देने के लिए घर से भाग गए। अब इनके बच्चे इन्हें तलाश कर रहे हैं।   
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक जूता कारखाना संचालक को 54 साल की उम्र में अपनी हमउम्र महिला से प्यार हो गया। महिला उसी के क्षेत्र में रहती है। दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। महिला के तीन बच्चे हैं तो जूता कारखाना संचालक का भी भरा पूरा परिवार है।
विज्ञापन


इनकी प्रेम कहानी को तीन साल हो चुके हैं। एक साल से दोनों के घरवालों को भी इसकी जानकारी हो गई थी। तभी दोनों का अपनी पत्नी और पति से झगड़ा होने लगा। इधर प्यार था कि परवान चढ़े ही जा रहा था। सोमवार को सारी सीमाएं टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने पुलिस को बताया कि जूता कारखाना संचालक सोमवार 29 मई को बाजार गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी पत्नी को जब शक हुआ तो वह महिला के घर गई। वहां पता चला कि महिला भी गायब है। यह देख उसके होश उड़ गए। 


दोनों घरों में अंदेशा लग गया कि जूता कारखाना संचालक और वह महिला साथ-साथ भागे हैं। घरवालों ने दोनों की काफी तलाश भी की लेकिन पता नहीं चल सका है। इसके बाद कारखाना संचालक की पत्नी थाना जगदीशपुरा पहुंची और मामले में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed