फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In a dispute over a submersible pump, the nephew killed his aunt by hitting her with a shovel

Agra News: सबमर्सिबल पंप के विवाद में भतीजे ने चाची की फावड़ा मारकर हत्या की

Tue, 29 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over a submersible pump, the nephew killed his aunt by hitting her with a shovel
महालरपुर में महिला की हत्या के बाद जांच करते प्रभारी निरीक्षक व मौजूद ग्रामीण - फोटो : महालरपुर में महिला की हत्या के बाद जांच करते प्रभारी निरीक्षक व मौजूद ग्रामीण
करहल (मैनपुरी)। करहल थाना क्षेत्र के गांव महालरपुर में साझे की सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपनी चाची की सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी और उसके सहयोगी परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और मुख्य आरोपी भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मीठेपुर चौकी क्षेत्र के गांव महालरपुर में तीन भाई अजय यादव, सौरभ और संजय का एक-दूसरे से सटा हुआ मकान है। संजय के घर के बाहर साझे में सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है, जिसे लेकर अक्सर तीनों भाइयों के परिवारों के बीच पानी भरने का विवाद होता था। सोमवार सुबह अजय की पत्नी अनीता (40) घर के बाहर थीं। तभी उनका भतीजे अंकुश यादव पुत्र संजय से सबमर्सिबल पंप को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अंकुश ने चाची अनीता और उनकी बेटी अंजलि के साथ हाथापाई कर दी। हालांकि, परिजन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन, कुछ देर बाद ही अंकुश यादव ने घर के बाहर खड़ी चाची अनीता देवी से फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब अनीता ने विरोध किया तो अंकुश ने उनके सिर पर फावड़े से दो वार किए, जिससे अनीता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी और उसके सहयोगी परिजन मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन गंभीर रूप से घायल अनीता को इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां मंगलवार तड़के तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर सुबह गांव आ गए। सूचना पर थाना करहल पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। इसके बाद मृतका अनीता के बेटे मिलन की तहरीर पर मुख्य आरोपी अंकुश, उसकी पत्नी रीमा देवी, उसकी दूसरी चाची नीलम देवी, मां साधना देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।






कांवड़ चढ़ाकर घर लौटा था अंकुश

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकुश शनिवार को गांव के कई लोगों के साथ कांवड़ भरने गया था। कांवड़ चढ़ाकर वह सोमवार की सुबह ही घर वापस लौटा था। घर आने के कुछ ही देर बाद उसने अपनी चाची पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।





घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो वहां करुण क्रंदन शुरू गया। मृतक के बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी इस घटना पर हैरान हैं। गमगीन माहौल में देर शाम अंतिम संस्कार हुआ।





आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अजय सिंह चौहान, सीओ करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed