{"_id":"6203c82ae911c701964d3e64","slug":"improve-facilities-for-passengers-at-the-station-mainpuri-news-agr523795640","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं की जाएं बेहतर- प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं की जाएं बेहतर- प्रमोद कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने बुधवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे बुधवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे स्पेशल ट्रेन से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन सिंह, मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार मौजूद थे।
अधिकारियों ने करीब 40 मिनट तक मैनपुरी स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर बिजली के पोल की सप्लाई बाहर से पाए जाने पर निर्देश दिए कि सप्लाई अंडरग्राउंड रखी जाए। अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था, रेलवे ट्रेक, सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा से स्टेशन पर आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक को इलेक्ट्रोनिक ट्रेन को लेकर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर बिजली की ट्रेन संचालित करने से पहले ये जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग रेलवे स्टेशन का शुभारंभ
भोगांव। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने नव निर्मित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रेलवे स्टेशन का बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद के बीच विद्युत ट्रेन का संचालन होगा। उन्होंने भोगांव रेलवे स्टेशन का चौड़ीकरण किए जाने की जानकारी दी। लगभग चालीस मिनट तक स्टेशन पर रुकने के दौरान स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिए कि तीन स्थानों पर नई सीढ़ियों का निर्माण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान चरण सिंह चौधरी, स्टेशन मास्टर अतीक अहमद, रूपेंद्र सिंह, आलोक कुमार, विमलेश कुमार, अरुण कुमार, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।