फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impressive victories for Black Panthers and Raksham Hospital.

Agra News: ब्लैक पैंथर्स और रक्षाम हॉस्पिटल की दमदार जीत

Sun, 21 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Impressive victories for Black Panthers and Raksham Hospital.
जेबीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित जेबी क्रिकेट मैदान, बमरौली कटारा में आयोजित जेबीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दोनों मुकाबलों में ब्लैक पैंथर्स और रक्षाम हॉस्पिटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में टीजीए ग्रीन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाए। ऐश्वर्या तिवारी ने 59 और आरव ने 48 रन बनाए। जवाब में ब्लैक पैंथर्स ने 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओम ने 27 गेंदों में 82 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के शामिल रहे। नैतिक एनआर ने नाबाद 41 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए ओम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में रक्षाम हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 172 रन बनाए। मानव यादव ने 88 रन की शानदार पारी खेली, जबकि चेतन समाधिया ने 28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स इंडोर क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन ही बना सकी। मोहम्मद फरहान ने 42 रन बनाए। रक्षाम हॉस्पिटल की ओर से कबीर सिंह ने तीन विकेट और हार्दिक एसके शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। टीम ने 43 रन से जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मानव यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान संतोष शर्मा, पिंटू चौधरी, केके शर्मा, भानु निषाद, वेदांत सिंह गादौली, अभय चाहर, विवान वासवानी, पारस, चहक कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed