फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   important news for pension holders of agra and aligarh

आगरा, अलीगढ़ मंडल के पेंशनधारक जरूर पढ़ें ये खबर

Wed, 15 Nov 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 15 Nov 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
important news for pension holders of agra and aligarh
पेंशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के जिलों आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज के सभी भविष्य निधि पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र उस बैंक में जमा करा सकते हैं, जहां से पेंशन का वितरण होता है। 
विज्ञापन


सहायक भविष्य निधि आयुक्त पेंशन एससी मीणा ने बताया कि बैंक के साथ ही पेंशनर अपने नजदीकी ई-सेवा केंद्र (कामन सर्विस सेंटर) से भी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। ई-सेवा केंद्रों पर 10 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


अगर कोई ई-सेवा केंद्र या कामन सर्विस सेंटर ज्यादा राशि की मांग करता है या पेंशन वितरण करने वाला बैंक आधार आधारित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र सेवा देने से मना करता है तो क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम या सहायक भविष्य निधि आयुक्त पेंशन क्षेत्रीय कार्यालय आगरा को लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed