{"_id":"68d267c062d64995d507600b","slug":"ima-officials-protested-against-illegal-recovery-from-doctors-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर से अवैध वसूली पर भड़का आईएमए...अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस की भूमिका पर भी जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर से अवैध वसूली पर भड़का आईएमए...अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस की भूमिका पर भी जताया आक्रोश
Tue, 23 Sep 2025 02:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:56 PM IST
सार
आगरा में चिकित्सक से वसूली का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी होने पर आईएमए ने आपात बैठक बुलाई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर भी आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने चिकित्सक से अवैध वसूली के धमकाने के विरोध में ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। आईएमए ने चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर भी आक्रोश जताया। उनका कहना है कि कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा।
अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्थित अस्पताल के चिकित्सक से कथित किसान यूनियन के पदाधिकारी वसूली के लिए धमका रहे हैं। इसके लिए सोमवार को उन्होंने अस्पताल पर प्रदर्शन करने का एलान किया। इसकी जानकारी पर आईएमए ने आपात बैठक करने के बाद अस्पताल जाकर इसका विरोध जताया।
सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक को दबाव में लेकर धमकाया जा रहा है। पुलिस से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। चिकित्सक किसी के दबाव में नहीं आएंगे। विरोध प्रदर्शन में डॉ. पंकज नगायच, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।