{"_id":"5eccc6bbe90bce0f626383d5","slug":"ima-doctors-will-consult-on-telephone-issue-mobile-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीज कॉल कर समाधान पा सकते हैं, आईएमए लगाएगी टेली दरबार, जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज कॉल कर समाधान पा सकते हैं, आईएमए लगाएगी टेली दरबार, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Tue, 26 May 2020 01:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 May 2020 01:11 PM IST
सार
लोग 7830067676 पर कॉल कर सकते हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सोमवार और गुरुवार को फोन पर एक घंटे कोरोना वायरस समेत अन्य बीमारियों के बारे में परामर्श देगी। इसी गुरुवार से यह व्यवस्था शुरू हो रही है।
यह एक घंटे का टेली दरबार होगा। लोग 7830067676 पर कॉल कर सकते हैं। विशेषज्ञ उनकी बातों को सुनकर समाधान कराएंगे। कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रांतियों से भी जागरूक करेंगे।
आईएमए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि बीते 15 मार्च से मरीजों के इलाज के लिए हेल्पलाइन चल रही है। अब टेली दरबार लगाकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। मीडिया प्रभारी पंकज नगायच ने बताया कि कोई भी मरीज पर कॉल कर समाधान पा सकता है।

खुलेंगे सभी अस्पताल, निजी लैब में कोरोना जांच
जिला प्रशासन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बीच चली आ रही तनातनी रविवार को समाप्त हो गई है। आईएमए की मांगों को जिला प्रशासन ने मानते हुए साझा बयान जारी किया है। इसमें मरीज हित में दोनों सहयोगी भाव से कार्य करने की बात कही। इसी से तय हुआ कि अब सभी अस्पताल खुलेंगे, निजी लैब में भी कोरोना जांच होगी।
सभी हॉस्पिटल संचालित न होने, प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में कोरोना की जांच पर रोक, चिकित्सकीय सुरक्षा व्यवस्था समेत सात बिंदुओं पर मांगपत्र को लेकर आईएमए और जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने आ गए थे।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की चेकिंग का अभियान भी चला रखा था। कई पर कार्रवाई भी की गई। इसे विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा था। इस कारण विवाद बढ़ रहा था। इस पर आईएमए नो मांगपत्र जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भेजा था।