{"_id":"5f64f085936b8c04911ce996","slug":"ima-agra-election-adjournment-order-invalid-by-board-of-directors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए: आगरा में मार्गदर्शक मंडल ने चुनाव स्थगन आदेश को अमान्य करार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए: आगरा में मार्गदर्शक मंडल ने चुनाव स्थगन आदेश को अमान्य करार दिया
Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईएमए
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव स्थगित करने पर अगले दिन ही रार हो गई है। आईएमए के मार्गदर्शक मंडल ने कड़ा एतराज जताते हुए चुनाव स्थगित करने के आदेश को अमान्य कर दिया। अध्यक्ष और सचिव से रिपोर्ट तलब करते हुए तीन दिन में चुनाव संचालन समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। आईएमए अध्यक्ष का कहना है कि एग्जीक्यूटिव कमेटी ने निर्णय लिया है, इसके बाद मार्गदर्शक मंडल का निर्देश कोई मायने नहीं।
विज्ञापन
आईएमए की मार्गदर्शक मंडल की जूम मीटिंग के जरिए गुरुवार को चुनाव स्थगित करने पर चर्चा की। इसे आईएमए के संविधान का हवाला देते हुए मंडल के सदस्यों ने इस निर्णय को अवैध बताते हुए अमान्य कर दिया। मंडल सदस्यों का कहना था कि असंवैधानिक तरीके से चुनाव स्थगित किए हैं।
विज्ञापन
मंडल ने पदाधिकारियों को नोटिस देकर चुनाव संचालन समिति का गठन करने का निर्देश दिया है, इसके बाद ही चुनाव होने या स्थगित करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में डॉ. अजीत महाजन, डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. वीके खंडेलवाल, डॉ. आरएस कपूर, डॉ. संदीप अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पदाधिकारी नहीं ले सकते ये निर्णय
मार्गदर्शक मंडल सदस्य और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि चुनाव स्थगित करने का निर्णय पदाधिकारी नहीं ले सकते। आईएमए के संविधान के अनुसार यह अधिकार चुनाव संचालन समिति का है। पदाधिकारियों से तीन दिन में चुनाव संचालन समिति गठित करने को कहा है। चुनाव स्थगित होने का निर्णय अमान्य है।
'पुरानी कार्यकारिणी सुझाव दे सकती है'
मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन ने कहा कि आईएमए के संविधान के मुताबिक चुुनाव कराना जरूरी है, यदि किसी परिस्थिति के चलते ऐसा नहीं हो पा रह हैं तो उसका निर्णय चुनाव संचालन समिति करेगी। पुरानी कार्यकारिणी अपना पक्ष और सुझाव दे सकती है।
'एग्जीक्यूटिव कमेटी ले चुकी निर्णय, लोग भ्रम फैला रहे'
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा कि आईएमए की एग्जीक्यूटिव कमेटी चुनाव स्थगित करने का निर्णय ले चुकी है, यह कमेटी सर्वोच्च है। इसके आगे मार्गदर्शक मंडल कुछ नहीं है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं।