फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illigle firearm factory busted, thrre arrested

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
illigle firearm factory busted, thrre arrested
कासगंज में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गंजडुंडवारा पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र के गांव रामछितौनी के समीप एक खेत से शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से बने अधबने तमंचा, कारतूस, रायफल बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रामछितौनी में मलखान पुत्र जयराम के खेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। मौके से अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बरसौड़ा निवासी सर्वेश कुमार, माइकल और जनपद एटा के गांव अरथरा निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शस्त्र फैक्ट्री के अवैध कारोबार का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से नौ तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर, तीन तमंचे 12 बोर, एक अवैध रायफल 315 बोर, 10 कारतूस और काफी बने अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। यहां से शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि गंजडुंडवारा प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारती की टीम ने यह कार्रवाई की है। अवैध कारोबारियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। एसपी ने कहा कि अवैध कारोबार और अपराध रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed