फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Yamuna Sand Mining Triggers Danger: FIR Against 13 After Deaths in Deep Pits in Agra

Agra: गांव करभना में यमुना में खनन का खेल पकड़ा, 13 पर केस; चार की डूबकर जान जाने के बाद सख्ती

Sat, 23 May 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:42 AM IST
सार

आगरा में यमुना नदी में अवैध बालू खनन के कारण बने गहरे गड्ढों से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें हाल ही में चार लोगों की मौत भी हुई। मामले में खनन विभाग ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Illegal Yamuna Sand Mining Triggers Danger: FIR Against 13 After Deaths in Deep Pits in Agra
अवैध खनन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यमुना नदी में अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन गहरे गड्ढों में डूबकर लोगों की मौत हो रही है। हाल में बल्केश्वर में चार लोगों की डूबने से मौत हुई थी। इसी के मद्देनजर खनन विभाग गांव करभना, ताजगंज के थाना एकता में यमुना से बालू का अवैध खनन करने वाले 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




ताजगंज के थाना एकता क्षेत्र में यमुना में खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए 20 मई को सुबह 6 से 8 बजे के बीच खनन निरीक्षक सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ ग्राम करभना क्षेत्र में यमुना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में औसतन 0.6 मीटर गहराई तक करीब 2520 घनमीटर बालू का अवैध खनन पाया गया।
विज्ञापन


मौके पर कोई मशीन या वाहन बरामद नहीं हुआ मगर टायरों के निशान से स्पष्ट हुआ कि खनन और परिवहन ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से किया जा रहा था। जांच के दौरान 13 लोगों के नाम प्रकाश में आए। इनमें करभना के नागा उर्फ करन यादव, सुभाष उर्फ पोपला, सुमित कुशवाह, नगला पैमा के करन वर्मा, भोला वर्मा उर्फ डॉक्टर, विजय, सम्मन वर्मा, शिवा, ज्ञानी, देवकी उर्फ गगन, विकास, बादल और सजेन्द्र के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को नहीं पकड़ पाई टीम
खनन विभाग और पुलिस की टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस के पास कोई मजबूत साक्ष्य नहीं है। टायरों के निशान और ग्रामीणों के बयान से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed