फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal weapons were being prepared in the fruit garden Kasganj

मौत के सामान की कीमत तीन हजार रुपये: कासगंज के इस बाग में बन रहे थे अवैध हथियार, दृश्य देख पुलिस रह गई हैरान

Thu, 16 Mar 2023 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

फलों के बाग में अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो हड़कंप मच गया। बाग में एक कमरे से बने और अधबने तमंचों का जखीरा मिला।

 

विज्ञापन
Illegal weapons were being prepared in the fruit garden Kasganj
बरामद तमंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सदर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, सात तमंचा बनाने की नाल, कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सदर कोतवाली निरीक्षक वीपी गिरी शांति व्यवस्था को लेकर गश्त में थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक बाग में बने कमरे में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने ग्राम सूरतपुर के बाग में घेराबंदी कर दबिश दी। दो आरोपी मौके पर अवैध शस्त्र बनाते हुए दबोच लिए। एक आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से आकाश कुमार निवासी नगला चतुरिया एवं राहुल निवासी मिहारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अमर सिंह निवासी सूरतपुर थाना अमांपुर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचा 315 बोर, पांच तमंचे की नाल 315 बोर, दो नाल 32 बोर तमंचा, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धोखा फिर हैवानियत: जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता को दोस्त के सामने धकेला, जब होश आया तो...

तीन हजार रुपये में बिकता है तमंचा

अवैध शस्त्र फैक्टरी का संचालन करने वाले आरोपियों से इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बताया कि तीन हजार रुपये में तमंचा की बिक्री करते हैं। आसपास के अलावा पड़ोसी जनपद के लोग भी तमंचा खरीद कर ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें - पिता ने बनाया बालिका वधू: ट्रेन से उतर थाने पहुंची 14 साल की किशोरी, बोली- अंकल से करा दी शादी, मुझे बचा लो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed