{"_id":"6ad84aa6c1bf10726f09ab61","slug":"festival-sale-alert-avoid-fake-websites-to-protect-your-bank-account-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेस्टिवल सेल में रहें सावधान! इस तरह की वेबसाइट से न करें खरीददारी, एक गलती करेगी बैंक खाते को खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेस्टिवल सेल में रहें सावधान! इस तरह की वेबसाइट से न करें खरीददारी, एक गलती करेगी बैंक खाते को खाली
Wed, 21 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन सेल के दौरान फर्जी वेबसाइटों, संदिग्ध डिस्काउंट लिंक और साइबर ठगी से ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापारिक संगठनों ने ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी और स्थानीय बाजारों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स सेल के दौरान आकर्षक छूट के नाम पर ऑनलाइन ठगी और साइबर धोखाधड़ी का जाल बिछ चुका है। फर्जी वेबसाइटों, खाली पार्सल और घटिया उत्पादों के जरिये आम उपभोक्ता को शिकार बनाया जा रहा हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने वालों पर फर्जी ओटीपी पहुंच रहे हैं। जरा सी चूक यहां आपका बैंक खाता खाली कर सकती है।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी और सुरक्षा मानकों में अनदेखी के खिलाफ आंदोलन होगा। ई-कॉमर्स पर एक तरफ अनुचित व्यापारिक प्रथाओं और ऑनलाइन ठगी पर नकेल नहीं कसी जा रही, दूसरी तरफ स्थानीय फुटकर बाजारों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग का कहना है कि बिना किसी कड़े नियमन के चल रही ऑनलाइन सेल से न केवल ग्राहकों की गाढ़ी कमाई डूब रही है, बल्कि स्थानीय पारंपरिक बाजार भी पस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें
-केवल प्रामाणिक ई-कॉमर्स एप या सत्यापित वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
-वॉट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट के लुभावने लिंक पर क्लिक न करें।
-अनजानी वेबसाइटों से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ही विकल्प चुनें।
-ऑर्डर करने से पहले विक्रेता की रेटिंग, अन्य ग्राहकों की समीक्षाएं और रिटर्न नीति ध्यान से पढ़ें।
-भुगतान के दौरान किसी को भी अपना बैंक ओटीपी, यूपीआई पिन या निजी जानकारी न दें।