{"_id":"6a1bb84c3d512bdbfb087e4c","slug":"illegal-vendor-caught-with-64-kg-of-peda-in-avadh-express-during-railway-drive-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अवध एक्सप्रेस में पेड़े बेच रहा था अवैध वेंडर, रेलवे की टीम ने दबोचा; 64 किलो पेड़ा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवध एक्सप्रेस में पेड़े बेच रहा था अवैध वेंडर, रेलवे की टीम ने दबोचा; 64 किलो पेड़ा जब्त
Sun, 31 May 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 31 May 2026 09:55 AM IST
सार
विशेष जांच अभियान के दौरान आगरा फोर्ट स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस से एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया, जिसके पास से 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद हुआ। रेलवे और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुल 39 मामलों में कार्रवाई कर करीब 27,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विशेष जांच अभियान के तहत शनिवार को अवध एक्सप्रेस में एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद किया गया। अभियान के दौरान कुल 39 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 27,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12 जून तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में आगरा फोर्ट स्टेशन पर जांच की।
एक अवैध वेंडर को बिना अनुमति के खाद्य सामग्री बेचते पकड़ा गया। उसके पास से करीब 64 किलो पेड़ा बरामद हुआ। आरोपी और जब्त सामग्री को आरपीएफ ईदगाह के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को केवल अधिकृत वेंडरों से खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ खरीदने के लिए भी जागरूक किया गया।