फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal recovery for fastag on the Mahuan toll of Agra-Delhi highway

फास्टैग बनवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे टोल कर्मी, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने की शिकायत

Sat, 30 Nov 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery for fastag on the Mahuan toll of Agra-Delhi highway
रायभा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित महुअन टोल पर फास्टैग बनवाने के लिए अवैध वसूली की शिकायत आई है। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि महुअन टोल पर शुक्रवार को एक ट्रक चालक से 800 रुपये फास्टैग बनवाने के वसूले गए। इसी तरह की शिकायतें शहर के कई ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने की हैं। टोल प्लाजा पर फास्टैग का स्टॉक नहीं होने का बहाना भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर फास्टैग को लागू करने की तिथि 15 दिसंबर कर दी गई। इसके पहले टोल प्लाजा पर व्यावसायिक वाहनों के चालक फास्टैग बनवाने को पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा गुड्स कैरियर की बैठक में टोल प्लाजा पर फास्टैग के नाम पर वसूली का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि एक ट्रक शुक्रवार को आगरा से दिल्ली जा रहा था, महुअन टोल पर उसने कैंप में फास्टैग बनवाने को कहा तो स्टाक नहीं होने का हवाला दिया। काफी प्रयास करने के बाद 200 रुपये के रिचार्ज के साथ एक हजार रुपये का फास्टैग लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कारोबारी हिमांशु मिश्रा, शिव सिंह चौधरी ने बताया कि पलवल टोल पर भी ट्रक वालों को फास्टैग नहीं दिया जा रहा है। वह स्टाक खत्म होने की बात कह रहे हैं, जबकि एनएचएआई के अधिकारी सब कुछ अच्छा ही बता रहे हैं। कच्चा माल लेकर जाने वाले वाहन चालक टोल प्लाजा पर ज्यादा इंतजार भी नहीं कर सकते हैं।

शिकायत सही मिली तो कार्रवाई करेंगे: शफी

फास्टैग के लिए वसूली की शिकायत गंभीर है। ऐसा बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह कार्य टोल कर्मचारी नहीं कर रहे हैं, बैंक आदि के लोग कर रहे हैं। यदि इस संबंध में शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स यदि चाहें तो उनके लिए अलग से कैंप लगवाया जाएगा। -मोहम्मद शफी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई (फरीदाबाद खंड)

तारीख बढ़ाए जाने से मिलेगी राहत

रायभा टोल पर फास्टैग वाली लेन को क्यों बंद किया गया, इसकी जांच करवाई जाएगी। लोड कम हो या ज्यादा लेन तो बंद नहीं की जा सकती है। टूंडला, बरोस, रायभा समेत अन्य टोल प्लाजा पर फास्टैग की बिक्री जारी है। अब इसे 15 दिसंबर से लागू किया जाएगा। -अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक, आगरा खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed