फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal loudspeakers will be removed from religious places in Agra

आगरा: धार्मिक स्थलों से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर, प्रशासन ने पुलिस को सौंपी कार्रवाई की जिम्मेदारी

Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस ने शहर के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर गिनने शुरू कर दिए हैं। इनमें अवैध लाउडस्पीकर को हटाया जाएगा, जबकि वैध की नियमानुसार आवाज कम होगी। 

विज्ञापन
illegal loudspeakers will be removed from religious places in Agra
धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों की सूची बनानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अवैध लाउडस्पीकर पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस को सौंप दी है। थानास्तर पर पुलिस धार्मिक  स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर वैधता जांचेगी। अवैध मिलने पर उन्हें हटाया जाएगा, जबकि वैध लाउडस्पीकर की आवाज कम की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेश के बाद लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों ने कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 42 थाने हैं। पुलिस थाना स्तर पर सूची बनाई जा रही है। थाना प्रभारी अवैध लाउडस्पीकर के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल तक मंडल स्तर पर कमिश्नर से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासन धर्म गुरुओं व शांति कमेटियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर धर्म स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई करेगी। एडीएम सिटी ने बताया कि पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज भी होगी कम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार लगे लाउडस्पीकर में आवाज की जांच होगी। क्षेत्रीय लोगों से बातचीत व आवाज के आधार पर पुलिस निर्णय लेगी। ऐसे लाउस्पीकर उतरवाए नहीं जाएंगे बल्कि उनकी आवाज कम हो सकती है।

नहीं हटे अवैध धर्मस्थल

सड़क, आम रास्ता व सार्वजनिक स्थलों पर बने अवैध धार्मिक स्थल हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हट सके। जिले में 150 से अधिक अवैध धर्म स्थल पुलिस व प्रशासन ने चिह्नित किए थे। हाईकोर्ट ने इन स्थलों से दुर्घटना व सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण को लेकर आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed