फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal House Made At Draine Of Hariparwat And Karbala

कब साफ होंगे नाले: हरीपर्वत में नाले पर बने 41 मकान, करबला के पास 18, अवैध निर्माण से पटे नाले

Tue, 01 Jun 2021 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Jun 2021 10:05 AM IST
सार

मदिया कटरा से दिल्ली गेट होते हुए होटल सोलिटेयर हरीपर्वत चौराहे तक नाले के ऊपर 41 प्रतिष्ठान चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की दीवार से सटे नाले के ऊपर दिल्ली गेट क्षेत्र में सभी व्यवसायिक संपत्तियां बना दी गईं। 

विज्ञापन
Illegal House Made At Draine Of Hariparwat And Karbala
हरीपर्वत पर नाले के ऊपर बना निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालों को पाटकर उनके ऊपर अवैध निर्माण करने के मामले में हरीपर्वत क्षेत्र सबसे आगे है। नगर निगम ने जब नालों की सफाई का काम शुरू किया तो एमजी रोड की पुलिया और जलभराव वाले बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की गई।

विज्ञापन


इसमें सर्वे के बाद नगर आयुक्त को सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी गई, जिसमें मदिया कटरा से होटल सोलिटेयर हरीपर्वत तक 41 प्रतिष्ठान नाले के ऊपर बने हुए हैं, जबकि अर्जुन नगर मोड़ पर कर्बला मैदान से सटे नाले को पाटकर 18 घर बना लिए गए, जिनके नीचे से नाला निकल रहा है। इन नालों की सफाई न होने के कारण इनमें 6 से 10 फुट तक सिल्ट और कचरा भरा है जो पीछे के क्षेत्रों में जलभराव की प्रमुख वजह है।
विज्ञापन


मदिया कटरा से दिल्ली गेट होते हुए होटल सोलिटेयर हरीपर्वत चौराहे तक नाले के ऊपर 41 प्रतिष्ठान चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की दीवार से सटे नाले के ऊपर दिल्ली गेट क्षेत्र में सभी व्यवसायिक संपत्तियां बना दी गईं। नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपने के बाद सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं, वहीं अर्जुन नगर क्षेत्र में जलभराव दूर करने के लिए इंजीनियरों के सर्वे में कर्बला मैदान पर नाले के ऊपर 18 अवैध निर्माण पाए गए हैं। इन सभी को सप्ताह भर का नोटिस दिया जा रहा है, जिसके बाद भवन तोड़कर नाले की सफाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन के नीचे 3 फुट गहरा होगा नाला
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ क्षेत्र में जलभराव दूर करने के लिए रेलवे लाइन के नीचे से निकल रहे नाले का स्तर तीन फुट नीचे करने की जरूरत है। 10 साल पहले जब रेलवे ने नाले को कंक्रीट से तैयार कराया तो पीछे से आ रहे पानी को नजरअंदाज करते हुए 3 फुट ऊपर बना दिया, जिससे पीछे के क्षेत्रों में पानी भरने लगा। यहां पुलिया के नीचे तीन फुट गहरा कर देने से लेवल ठीक हो जाएगा और पीछे पानी भरना बंद हो जाएगा। लेवल ऊपर होने से बारिश में पानी बैक मारता है। जिससे जलभराव होता है। सोमवार को नगर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। 

रेलवे लाइन के नीचे की पुलिया का स्तर 3 फुट ज्यादा है, जिससे पानी बैक मारता है। यहां नाला गहरा करने के साथ कर्बला के पास नाले के ऊपर बने अवैध निर्माण हटाकर सफाई कराने से जलभराव से मुक्ति मिल पाएगी। नगर निगम इसी मुहिम में लगा है। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त

अंधेरगर्दी: भूमिगत नाले की सफाई में निकल रहीं पॉलिथीन की 5 से 6 फुट मोटी परतें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed