फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal hoardings removed from Tajganj Zonal Office to Ramada Hotel

Agra News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ताज गंज जोनल कार्यालय से रमाडा होटल तक हटाए अवैध होर्डिंग

Fri, 21 Nov 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 02:55 AM IST
सार

अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Illegal hoardings removed from Tajganj Zonal Office to Ramada Hotel
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा नगर निगम ने बृहस्पतिवार को ताजगंज क्षेत्र में अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ताजगंज जोनल कार्यालय से रमाडा होटल तक निगम की टीम ने तीन दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग और सड़क किनारे फुटपाथ पर रखे काउंटर हटवाए।
विज्ञापन


अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर ही हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान ताजगंज मार्ग पर अवैध होर्डिंगों और फुटपाथ कब्जे पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उसी क्रम में बृहस्पतिवार को निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed