फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal constructions are staining beauty of Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल की खूबसूरती में दाग लगा रहे अवैध निर्माण, 500 मीटर दायरे में सात वर्ष में 248 FIR; नतीजा शून्य

Tue, 01 Aug 2023 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 03:03 PM IST
सार

आगरा में अवैध निर्माण ताजमहल की खूबसूरती में दाग लगा रहे है। इसके 500 मीटर दायरे में सात वर्ष में 248 FIR हो चुकी हैं। लेकिन, नतीजा शून्य है। 

विज्ञापन
Illegal constructions are staining beauty of Taj Mahal in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल की खूबसूरती में अवैध निर्माण दाग लगा रहे हैं। 500 मीटर की प्रतिबंधित परिधि में 2 हजार से अधिक अवैध निर्माण व अतिक्रमण हो गए। 7 साल में 248 एफआईआर हुईं। पर, नतीजा शून्य रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और जिला प्रशासन की लापरवाही से एक भी निर्माण ध्वस्त नहीं हो सका।

विज्ञापन


ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण गेट ही नहीं, सब सर्किल में स्थित एतिहासिक महत्व के अन्य संरक्षित स्मारक दीवान जी बेगम मस्जिद व मकबरा, कटरा फुलेल, रेशम कटरा, बारहखंभा, हाथीखाना भी अतिक्रमण व अवैध निर्माण से जूझ रहे हैं। स्मारकों के अस्तित्व पर संकट है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई की रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2022 तक ताजमहल और सब सर्किल में स्थित संरक्षित स्मारकों में 100 से लेकर 500 मीटर तक 248 अवैध निर्माण हुए हैं। इनके विरुद्ध एएसआई ने तहरीर देकर थाना ताजगंज में एफआईआर कराई। फिर भी पुलिस निर्माण नहीं रोक पाई। 

एफआईआर के बाद नए व पुराने 500 से अधिक मामलों में एएसआई महानिदेशक ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। आदेश फाइलों में धूल फांक रहे हैं। लचर कार्यशैली के कारण एक भी अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- दबंगई: चार-पांच ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा, वीडियो सामने आया तो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

प्रशासन को करने हैं ध्वस्त

एएसआई नोटिस देता है। एफआईआर कराता है। ध्वस्तीकरण के लिए संसाधन नही। डीजी कार्यालय से 500 से अधिक ध्वस्तीकरण के नोटिस आ चुके हैं। प्रशासन को अवैध निर्माण ध्वस्त करने हैं। - राजकुमार पटेल, अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई

कार्रवाई के लिए बनेगी टीम

ताजमहल व अन्य स्मारकों के आस-पास हुए अवैध निर्माण ध्वस्त के लिए टीम बनेगी। कितने नोटिस आए हैं, क्या प्रगति है, समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। -नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी

यह भी पढ़ेंः- 
हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
 

4 माह में 25 निर्माण ध्वस्त, 44 सील

अवैध निर्माणों को लेकर एक तरफ एएसआई व प्रशासन लापरवाह हैं, दूसरी तरफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शिकंजा कस रहा है। अप्रैल से जुलाई तक 4 माह में 10 वार्डों में 190 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। पहले निर्माण पर रोक लगाई। फिर 25 निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। 44 निर्माण सील किए। जबकि 32 निर्माण शमन शुल्क के रूप में 3.60 करोड़ रुपये वसूले हैं।

यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत
 

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि सबसे ज्यादा अवैध निर्माण ताजगंज वार्ड में हुए हैं। 4 महीने में यहां 93 निर्माणों को नोटिस दिया। 6 निर्माण ध्वस्त और 16 सील हुए हैं। आठ निर्माण शमन कराए हैं। इनके अलावा शाहगंज, रकाबगंज, लोहामंडी, हरीपर्वत 1, 2 व 3 के अलावा छत्ता और कोतवाली वार्ड में अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन वार्डों में अवैध निर्माण चिह्नांकन में अभियंताओं की लापरवाही की शिकायत आएगी तो अभियंताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed