फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   five boys together beat up lonely boy with kicks and punches In Mainpuri

दबंगई: चार-पांच ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा, वीडियो सामने आया तो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 31 Jul 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

मैनपुरी में चार-पांच लड़कों ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा। इसका वीडियो सामने आया तो पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
five boys together beat up lonely boy with kicks and punches In Mainpuri
दबंगई: चार-पांच ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुछ लड़कों द्वारा मिलकर एक अकेले लड़के को जमकर पीटा गया। सोमवार को युवक को पीटने का वीडियो भी सामने आया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है। वीडियो शहर के श्मशान घाट रोड का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट रोड का है। यहां एक अकेले लड़के को कई लड़कों ने मिलकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक लड़का पीड़ित से बात कर रहा है। फिर वह उसे थप्पड़ मारने लगता है। बचने के लिए पीड़ित पीछे हटता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक के बाद एक पांच-छह लड़के उस पर टूट पड़ते हैं। पहले थप्पड़ और घूंसों से पीटा। जब वह गिर जाता है तो इस लात बरसाने लगते हैं। इसी में से किसी एक लड़के ने घटना का वीडियो बना लिया।  उसने सोमवार को इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों ने देखा तो यह चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ेंः- मां और दो बेटियों की मौत: एटा में एक साथ जलीं तीन चिताएं तो कांप उठा कलेजा, हर आंख से बह निकली अश्रु धारा

वीडियो के बारे में कोतवाली पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। यदि ऐसा कुछ हुआ है और वीडियो यहीं का है तो दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed