फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal colonies on the river Ishan: Administration unaware, records missing

ईशन नदी पर अवैध कॉलोनियों का जाल: प्रशासन बेखबर, रिकॉर्ड गायब

Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies on the river Ishan: Administration unaware, records missing
मैनपुरी। जीवनदायिनी ईशन नदी के डूब क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों के पास इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। प्रशासन के पास तो विनियमित क्षेत्र की सीमाओं और दायरे का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह स्थिति तब है जब फरवरी 2021 में तत्कालीन एसडीएम सदर ऋषिराज ने विनियमित क्षेत्र का सर्वे कराया था और 16 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर निर्माण स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। दावा किया गया था कि इन अवैध ढांचों को ध्वस्त किया जाएगा, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। उल्टा, प्रशासन पर रिकॉर्ड गायब करके भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है। तत्कालीन उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज के आदेश पर फरवरी 2021 में हुई जांच में यह बात सामने आई थी कि विनियमित क्षेत्र से एक भी कॉलोनी बनाने की अनुमति नहीं ली गई थी। इतना ही नहीं, वर्ष 2001 में शहरीकरण के लिए तैयार की गई महायोजना का भी पालन नहीं किया गया। शहरी क्षेत्र के विस्तार में सबसे अधिक आबादी ईशन नदी के आसपास बढ़ी है, जहां कुल 16 कॉलोनियां अवैध रूप से बनाकर भूखंड बेचे गए और उन पर निर्माण भी करा लिए गए। उस समय 150 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया था। ईशन नदी के डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों में कई सार्वजनिक स्थल भी शामिल हैं। प्रशासन की अपनी जांच में खुलासा हुआ था कि कुछ स्कूल, आश्रम, मॉल और सर्विस सेंटर भी अवैध रूप से बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed