{"_id":"6a23a2d714ca76dbbd07cdb2","slug":"illegal-bus-stops-return-on-delhi-highway-causing-massive-traffic-jam-in-agra-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनमें नहीं सुधार: आईएसबीटी के सामने खड़ी हो रहीं बसें, भीषण जाम से जूझ रहे राहगीर; पुलिस की चेतावनी भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनमें नहीं सुधार: आईएसबीटी के सामने खड़ी हो रहीं बसें, भीषण जाम से जूझ रहे राहगीर; पुलिस की चेतावनी भी बेअसर
Sat, 06 Jun 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:02 AM IST
सार
आगरा में दिल्ली हाईवे पर बस चालकों द्वारा अवैध रूप से ठहराव करने से एक बार फिर भारी जाम की स्थिति बन गई। पुलिस की सख्ती कम होते ही यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और राहगीरों को करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
आईएसबीटी के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे पर बसों का अवैध रूप से ठहराव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और विभागीय सख्ती कम होते ही एक बार फिर बस चालकों ने बसों को हाईवे पर रोककर सवारियों को बिठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इससे मथुरा की ओर जा रहे वाहन चालकों को एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।
पुलिस ने हाईवे पर बसों के अवैध रूप से ठहराव को गंभीरता से लिया। इसके साथ ही रोडवेज अधिकारियों ने भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। एक सप्ताह तक हालात में पहले से सुधार दिखा पर सख्ती कम होते ही बस चालकों ने फिर पुराना ढर्रा अपना लिया है। पुलिसकर्मी कितनी भी सख्ती दिखाएं पर बस चालक, परिचालक मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
शुक्रवार को आईएसबीटी के बाहर हाईवे पर बसों के अवैध रूप से खड़े होेने से सुबह 11:30 बजे मथुरा की ओर जाने वाले रूट पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार सेंट कॉनरेड्स स्कूल के आगे तक पहुंच गई। स्थिति सामान्य होने में करीब एक घंटे का समय लगा। जाम में फंसकर राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन
आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे, ओमेक्स मॉल के सामने बने अवैध स्टैंड पर, अबुल उलाह दरगाह कट, श्री टॉकीज कट, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा और रामबाग चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी बसों को रोकने से मना करते दिखे मगर बस चालकों की मनमानी जारी रही।
पुलिस कर रही कार्रवाई
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस लगातार अवैध रूप से हाईवे पर रुकने वाली बसों के चालान कर रही है। कई बसों को सीज भी किया गया है। कार्रवाई लगातार जारी है। रोडवेज अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है।