फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Arms Factory Exposed in Agra: Police Tracing Buyers Ahead of Panchayat Polls

UP: पंचायत चुनाव में खलल डालने की थी साजिश...इसलिए खरीदे गए अवैध हथियार, पुलिस ने कसा शिंकजा

Wed, 24 Sep 2025 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 08:28 AM IST
सार

पंचायत चुनाव में खलल डालने के लिए अवैध हथियार खरीदे गए। पुलिस की रडार पर वो लोग हैं, जिन्होंने ये अवैध हथियार खरीदे। 

विज्ञापन
Illegal Arms Factory Exposed in Agra: Police Tracing Buyers Ahead of Panchayat Polls
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में खलल डालने के लिए अवैध हथियार खरीदने वाले पुलिस के रडार पर हैं। डाैकी में पकड़ी गई हथियार फैक्टरी के आरोपियों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिन लोगों ने हथियार खरीदे हैं, उनके नामों के बारे में पता चला है। वहीं आरोपियों की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। इससे अन्य लोगों के बारे में पता चल सकता है। पुलिस सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डाैकी में बाबा मुंशीदास के आश्रम के पास खंडहर मकान में 6 महीने पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी खोली गई थी। इसमें 8 हजार में तमंचा और 15 हजार रुपये में राइफल तैयार कर बेची जा रही थीं। पुलिस ने रेकी करने के बाद दबिश दी थी। इसके बाद तीन आरोपी सचिन, सियाराम और रघुवीर को पकड़ लिया था। रघुवीर ने बताया कि कई लोग फोन पर संपर्क करते थे। रेट तय होने के बाद वो हथियारों को आर्डर पर बनाकर दे दिया करता था। पंचायत चुनाव में अवैध हथियारों की मांग बढ़ने के बारे में बताया था। वह 200 से अधिक हथियारों की बिक्री कर चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि संचालक ने कई लोगों के नाम और मोबाइल नंबर के बारे में बताया है। इनमें फतेहाबाद, पिनाहट, बाह, बसई अरेला सहित अन्य इलाके के लोग हैं। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई लोग संपर्क में थे। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल में कई मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है। यह काैन हैं और कहां के रहने वाले हैं? इसके बारे में पता किया जा रहा है। अवैध हथियारों की खरीद की पुष्टि होने पर पुलिस गिरफ्तारी करेगी। इसके लिए अलग से टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed