फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal arms factory busted in Mainpuri

मैनपुरी में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

अवैध हथियार फैक्टरी गांव इलाहबांस के एक घर में संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आठ बने, 10 अधबने तमंचा उपकरण आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Mainpuri
बने और अधबने तमंचे सहित उपकरण बरामद हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में स्वाट टीम ने थाना एलाऊ पुलिस के साथ कार्रवाई के दौरान इलाहबांस स्थित एक घर में चल रही तमंचा फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मौके से आठ बने, 10 अधबने तमंचा व अन्य उपकरण आदि बरामद हुए। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि रविवार को स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि थाना एलाऊ क्षेत्र के इलाहबांस निवासी अफरोज अपने घर में तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित कर रहा है। इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी ने अपनी टीम व स्थानीय पुलिस के साथ अफरोज के घर पर दबिश दी। 
विज्ञापन

मौके से ये आरोपी हुए गिरफ्तार
मौके से राजू निवासी नगला भूपति और अफरोज निवासी इलाहबांस को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान बबलू खान चकमा देकर भाग गया। मौके से पुलिस ने आठ बने तमंचा, 10 अधबने तमंचा, दो खोखा कारतूस उपकरण आदि बरामद किए। एसपी ने बताया कि तीनों लोग घर में तमंचा बना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग पांच से आठ हजार रुपये में तमंचे की बिक्री करते थे। वह लोग एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि जनपद में भी तमंचा की सप्लाई करने के लिए जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं भागे हुए साथी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग चुनाव से पहले डिमांड के अनुसार तमंचा बनाते और उसकी सप्लाई करते थे। एसपी ने बताया कि चुनाव का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य को लेकर अवैध निर्माण का काम चल रहा था। पुलिस ने अपराधियों के मंसूबे नाकाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed