फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal arms factory busted, 25 firearms recovered, 4 arrested

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 25 तमंचे बरामद, 4 गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, 25 firearms recovered, 4 arrested
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के अलर्ट पर रहने के कारण अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने भरगैन में एक आम के बाग में चलाई जा रही अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री से 25 तमंचे, उपकरण व शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने शनिवार को बताया कि भरगैन के आम के बाग में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी पुलिस को मिली। थाना पटियाली और एसओजी की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि योजनाबद्ध तरीके से करीब 11:30 बजे आम के बाग की घेराबंदी की। यहां अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते अफजल निवास मोहल्ला हसनपुर भरगैन, मुन्नालाल निवासी ग्राम दौरय्या, रामाधार निवासी पहाड़पुर जैथरा एटा, मेवाराम निवासी नगला ख्याली को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 22 तमंचे 315 बोर, 1 पौनिया 12 बोर, 1 तमंचा 32 बोर, 4 कारतूस एवं अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम होगी पुरस्कृत
एसपी ने बताया कि पटियाली के निरीक्षक वीपी सिंह, एसओजी प्रभारी छोटेलाल व टीम के सभी सदस्य पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed