{"_id":"5f7df6f68ebc3e9b9f371d12","slug":"igrs-mainpuri-news-agr462668132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में मैनपुरी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में मैनपुरी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण में मैनपुरी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शासन से ये रैंकिंग सितंबर में आई शिकायतों के आधार पर की गई है। मैनपुरी के अलावा प्रदेश के अन्य चार जिले भी प्रथम स्थान पर हैं।
जनता की शिकायतों को निस्तारित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) का संचालन किया जा रहा है। इसमें हर माह शिकायतों की संख्या और निस्तारण के आधार पर शासन से प्रदेश भर के जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। सितंबर माह की रैंकिंग में मैनपुरी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनपुरी के अलावा फर्रुखाबाद, हापुड़, कन्नौज और कासगंज को भी प्रथम स्थान मिला है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए कुल 160 अंक निर्धारित हैं। इनमें से सभी में पूर्ण अंक प्राप्त करने पर मैनपुरी प्रदेश में अव्वल आया है। रैंकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इसे बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा।
सितंबर माह में प्राप्त शिकायतों पर एक नजर
मुख्यमंत्री संदर्भ-08
ऑनलाइन संदर्भ-927
डीएम व एसपी संदर्भ-366
पीजी पोर्टल-77
तहसील दिवस संदर्भ-159
प्रदेश में आईजीआरएस रैंकिंग में मैनपुरी को प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। ये सभी की मेहनत का फल है। उम्मीद है आगे भी वे इस रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।