फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ig A Satish Ganesh Crime Meeting Give Instrations To Police

आईजी की कप्तानों को नसीहत, पुरानी घटनाओं के निपटारे को दिया एक महीने का समय

Thu, 16 Jan 2020 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jan 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ig A Satish Ganesh Crime Meeting Give Instrations To Police
आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने मंगलवार को रेंज कार्यालय में चारों जिलों के अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कप्तानों को निर्देश दिए कि एक साल से पुराने मुकदमों की जांच एक महीने के भीतर पूरी हो जानी चाहिए। आगरा में ऐसे लगभग 700 मामले हैं।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि लंबित विभागीय जांच का भी समयबद्ध निस्तारण किया जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश तो कर दिए गए लेकिन यह पूरी ही नहीं की जा रही हैं। लंबित विभागीय जांच की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट के मामलों में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर दिलाई जाए। इन केस में आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्रता से होनी चाहिए। शराब माफिया, वन माफिया, खनन माफिया, भू माफिया के संबंध में भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईजी ने कहा कि सभी माफिया पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आईजी ने कहा कि इसी वर्ष प्रधानी के चुनाव होने हैं। इनकी तैयारी अभी से की जानी चाहिए। जिन गांवों में चुनावी रंजिश हैं, उन्हें चिह्नित किया जाए।

फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा और मैनपुरी के एसएसपी ने मीटिंग में हिस्सा लिया। सभी ने बताया कि नागरिकता कानून के मुद्दे पर अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आईजी ने कहा कि एहतियात जारी रहना चाहिए। खासतौर से खुफिया तंत्र को चौकस रखा जाए, ताकि हर सूचना समय से मिल जाए।

लंबित विवेचना के बारे में आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर इन्हें पूरा कराया गया है। छह महीने पहले तक तीन साल से ज्यादा पुराने भी 2500 केस लंबित थे। इनकी जांच पूरी कराई जाए। कुल 6000 जांच पूरी हो चुकी हैं। अब एक साल पुराने सभी मामलों की जांच भी अभियान चलाकर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed