फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you get into trouble, dial UP 112

Agra News: परेशानी में फंसें तो डायल करें यूपी 112

Mon, 04 Mar 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
If you get into trouble, dial UP 112
परेशानी में फंसें तो डायल करें यूपी 112
विज्ञापन

-नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को किया जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। महिलाएं अगर किसी परेशानी में फंस जाए तो घबराएं नहीं, यूपी 112 डायल करते ही वह पुलिस के सुरक्षा घेरे में होंगी। पुलिस चंद ही मिनट में आपकी सहायता के लिए पहुंचेगी। यूपी 112 सेवा को लेकर विस्तार से जानकारी को लेकर सोमवार को कस्बा बेवर में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।

बेवर कुमसरा मार्ग पर चुंगी चौराहे के पास स्नेह सेवा संस्थान कानपुर के कलाकारों ने यूपी 112 पुलिस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं, किशोरियों को नाटक के जरिए बताया कि किस तरह से यह सेवा आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। कलाकारों ने मंचन के जरिए बताया कि जब हम किसी मुसीबत में फंसते ही तो हमें संयम से काम लेना चाहिए। घबराहट, जल्दबाजी से हम संकट का सामना नहीं कर सकते। इसलिए खासतौर पर महिलाएं, किशोरियों यूपी 112 नंबर को याद रखें। किसी भी मुसीबत के समय सिर्फ नंबर डायल करते ही आप पुलिस के सुरक्षा घेरे में आ जातीं हैं। फोन करने के बाद यदि आपका पुलिस से संपर्क टूट भी जाता है तो लोकेशन के जरिए पुलिस आपकी मदद को पहुंचती है। इसलिए पुलिस की यूपी 112 सेवा का सही समय पर और सही काम के लिए उपयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed