{"_id":"62096a506693e54c1e58af48","slug":"if-you-did-not-like-the-old-bike-stolen-then-stole-the-new-model-agra-news-agr524233799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पुरानी बाइक पसंद नहीं आई, तो नए मॉडल की चुरा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पुरानी बाइक पसंद नहीं आई, तो नए मॉडल की चुरा ली
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा इलाके में एक रात में चोर ने दो बाइक चोरी की। पहले किशोरपुरा में एक मैरिज होम के बाहर से बाइक चुराई। यह पुराने मॉडल की थी। इस बाइक से नगला अजीता गया। यहां पर एक शादी समारोह के बाहर नए मॉडल की बाइक खड़ी थी। इस पर चोर पुराने मॉडल की बाइक को छोड़ गया और नए मॉडल की बाइक को चोरी कर ले गया। दोनों बाइक के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने रविवार को थाने पहुंचकर चोर को पकड़ने की गुहार लगाई। वहीं चोरी के बाद छोड़ी गई बाइक को वापस मांगी है।
सीता नगर निवासी अतुल शर्मा की बाइक से उनके जीजा राकेश शर्मा छह फरवरी को किशोरपुरा स्थित मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात नौ बजे मैरिज होम से बाहर आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बाइक की तलाश भी करने लगे। मगर, मिली नहीं।
इसी रात को खतैना निवासी सुधाकर शर्मा की बाइक चोरी हुई। वह नगला अजीता में अपने रिश्तेदार जितेंद्र पाराशर के घर शादी समारोह में आए थे। जितेंद्र के घर के बाहर ही पार्क में पंडाल लगाया गया था। पीड़ित ने बाइक चोरी की पुलिस को सूचना दी। तलाश में भी जुट गए। जिस जगह से सुधाकर की बाइक चोरी हुई थी, वहां एक और बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। पहले तो सुधाकर और अन्य लोगों ने उस बाइक पर ध्यान नहीं दिया, जब उसे कोई दूसरे दिन भी लेने नहीं आया तो शक हो गया।
विज्ञापन
जितेंद्र पाराशर ने बाइक के नंबर से मालिक का मोबाइल नंबर पता किया। यह नंबर अतुल शर्मा का निकला। वह चोरी गई अपनी बाइक तलाश रहे थे। अतुल की बाइक (पैशन प्रो) अधिक पुरानी थी, जबकि सुधाकर की बाइक (सीटी डीलक्स) सात साल पुरानी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि दो बाइक चोरी हुई थीं। चोर एक बाइक को चोरी करने के बाद दूसरी जगह आया। वहां से चोरी की गई पहली वाली बाइक छोड़ गया, जबकि दूसरी बाइक उठाकर ले गया। आशंका है कि उसे पुराने मॉडल की बाइक पसंद नहीं थी। रविवार को दोनों बाइक मालिक थाने आए। उन्होंने अपनी-अपनी बात रखी। अतुल ने अपनी बाइक लेने के लिए पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस अब बाइक बरामदगी के प्रयास में लगी है।
मैरिज होम के कैमरे में कैद हुआ चोर
अतुल ने मैरिज होम के कैमरे को चेक किया। इसमें एक चोर नजर आया है। वह कैप और मास्क लगाए है। उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वह आसानी से बाइक का ताला तोड़ता है। इसके बाद उसे लेकर चला जाता है।
सोशल मीडिया पर बाइक चोरी करते चोर का वीडियो वायरल
आगरा। टेढ़ी बगिया निवासी महावीर सिंह की बाइक आठ फरवरी को सब्जी मंडी से चोरी हो गई। महावीर सिंह ने बताया कि वह सब्जी खरीदने आए थे। एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके सब्जी लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया। इसमें एक चोर बाइक का ताला खोलकर लेकर जाता नजर आया है। उन्होंने थाना में तहरीर दी। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।