फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   if you are buying property in agra read this news

आगरा में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए

Fri, 28 Jul 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
if you are buying property in agra read this news
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
जीएसटी के बाद जमीन और भवन खरीदने वालों पर थोड़ा बोझ और बढ़ने जा रहा है। एक अगस्त से नई सर्किल दरें लागू हो सकती हैं। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकांश क्षेत्रों की दरों में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पहले से रेट अधिक होने के कारण वहां के रेटों में कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही। निबंधन विभाग के अनुसार, सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। 
विज्ञापन


नगला बूढ़ी से मंगलम एस्टेट के बीच क्षेत्र में आवासीय के लिए 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 32 हजार रुपये, गुरुद्वारा गुरू का ताल से मरियम टूम के बीच क्षेत्र में 37 हजार से बढ़ाकर 40 हजार प्रति वर्गमीटर करने का रेट प्रस्तावित है। ऐसे ही तमाम क्षेत्रों में थोड़े बहुत रेट बढ़ाए जा रहे हैं। शहर में सबसे अधिक सर्किल रेट भगवान टाकीज से हरीपर्वत क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पहले से ही यहां की रेट बढ़ी होने के कारण, इस बार इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही। यहां पहले से ही एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट है। कमला नगर और न्यू आगरा क्षेत्र में 88 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम नगर, चर्च रोड के आसपास 83 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट प्रस्तावित है। एआईजी स्टांप निरंजन कुमार के अनुसार, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ बैठक हो गई है। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed