फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there is a disturbance in the result then application can be given in the Institute of Social Science

समाज विज्ञान संस्थान में बनाई जाएगी अस्थायी हेल्प डेस्क

Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
If there is a disturbance in the result then application can be given in the Institute of Social Science
आगरा। छात्र संगठनों को दिए गए आश्वासन के अनुरूप सोमवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के आदेश पर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति काम करना शुरू कर देगी। पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में अस्थायी रूप से हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। जिन छात्र-छात्राओं के परिणाम में गड़बड़ियां हैं, वह यहां पर प्रार्थनापत्र दे सकेंगे। उच्चस्तरीय समिति इसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय समिति के सदस्य और चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिन छात्रों के परिणाम में मार्क्स वेटिंग (एमडब्ल्यू) आदि की समस्या है, उनके प्रार्थनापत्र संस्थान में बनाए गए हेल्प डेस्क पर स्वीकार किए जाएंगे। समस्याओं को नियमित रूप से निस्तारित कराने का भी प्रयास किया जाएगा। छात्रों की अन्य मांगों के संबंध में भी उच्चस्तरीय समिति काम करेगी। निर्धारित अवधि में रिपोर्ट देगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से बनाई गई उच्च स्तरीय समिति में इसमें डीन छात्र कल्याण, चीफ प्रॉक्टर, आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य, श्री ब्रज बिहारी डिग्री कॉलेज, कोसीकलां, मथुरा के प्राचार्य, सहायक कुलसचिव परीक्षा सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed